Home » टीवी » आ रहे हैं हम आपकी टीवी स्क्रीन पर इस महीने “आज की खबर” राष्ट्रीय चैनल होगा लॉन्च,टाटा स्काई व एयरटेल डीटीएच सहित सभी प्लेटफार्म पर होगा प्रसारण

आ रहे हैं हम आपकी टीवी स्क्रीन पर इस महीने “आज की खबर” राष्ट्रीय चैनल होगा लॉन्च,टाटा स्काई व एयरटेल डीटीएच सहित सभी प्लेटफार्म पर होगा प्रसारण

1,362 Views

मीडिया जगत में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। बहुत जल्द “आज की खबर” नामक राष्ट्रीय समाचार स्तर पर सेटेलाइट चैनल लॉन्च होने जा रहा है जो की इसी महीने से प्रसारण शुरू कर दिया जाएगा

टाटा प्ले , एयरटेल डीटीएच और मेजर केबल पर उपलब्ध होगा। चैनल के “चेयरमैन” डॉ चंद्रसेन वर्मा ने बताया कि “आज की खबर” का उद्देश्य आम जनता की आवाज़ बनना और सच्चाई को निर्भीकता से देश के सामने लाना है।

उन्होंने कहा कि चैनल पूरी तरह से निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को समर्पित रहेगा। हमारा मकसद सिर्फ खबरें दिखाना नहीं, बल्कि उन मुद्दों को सामने लाना है जो आम नागरिक के जीवन से सीधे जुड़े हैं। “आज की खबर” चैनल देश के हर वर्ग की आवाज़ को मंच देने का काम करेगा

चैनल का अत्याधुनिक स्टूडियो नवीनतम प्रसारण तकनीक से सुसज्जित है, जो दर्शकों को उच्च गुणवत्ता वाली खबरें और आकर्षक विजुअल अनुभव प्रदान करेगा।

यह चैनल 24 घंटे देशभर की ताज़ा और सच्ची खबरें प्रसारित करेगा, जिनमें राजनीति, समाज, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और युवाओं से जुड़ी खबरें प्रमुख रूप से शामिल होंगी। चैनल से देश के अनुभवी पत्रकारों और प्रसिद्ध एंकरों की टीम जुड़ चुकी है, जो हर खबर को निष्पक्ष और जिम्मेदार दृष्टिकोण से पेश करेगी।

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology