सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (SPNI) से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि तुषार शाह, जो अभी CMO और बिजनेस हेड (मूवीज, रीजनल, FTA और इंफोटेनमेंट चैनल्स) हैं, जल्द ही कंपनी से अलग हो जाएंगे। वह 31 मार्च 2026 तक अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे और तब तक ट्रांजिशन प्रोसेस में भी मदद करेंगे।
तुषार शाह का SPNI के साथ सफर लगभग दो दशक का रहा है। उन्होंने पहली बार 2002 से 2005 तक सोनी के साथ काम किया था और फिर दोबारा जुड़कर कुल मिलाकर 19 साल से ज्यादा समय कंपनी को दिए।
तुषार शाह के पास 30 साल से ज्यादा का अनुभव है जिसमें प्रिंट, टेलीकॉम और मीडिया जैसे सेक्टर शामिल हैं। SPNI में उन्होंने सोनी मैक्स, मैक्स 2, सोनी पल्स, सोनी वाह, सोनी मराठी, सोनी आठ, सोनी पिक्स और सोनी BBC अर्थ जैसे बड़े और अलग-अलग तरह के चैनलों की ब्रैंड और बिजनेस रणनीति संभाली।
उनकी सबसे बड़ी उपलब्धियों में यह रही कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान Sony AATH चैनल को बहुत अच्छी तरह संभाला और उसकी हालत सुधारी। उनकी लीडरशिप में यह चैनल इतना मजबूत हो गया कि पिछले 10 साल से लगातार मुनाफा कमा रहा है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी और इंग्लिश मूवी चैनल्स, रीजनल नेटवर्क, FTA और इंफोटेनमेंट क्लस्टर को भी तेजी से बढ़ाया।
तुषार शाह की लीडरशिप में ही SPNI का पूरा नेटवर्क रीब्रैंड हुआ था, जो चैनलों की शुरुआत के बाद पहली बार एक बड़ा ब्रैंड रिफ्रेश था। उनकी लीडरशिप दर्शकों को समझने, ब्रैंड मजबूत बनाने और हर जॉनर में लगातार बेहतर काम करने का उदाहरण रही है।
SPNI के MD और CEO गौरव बनर्जी ने कहा, “तुषार SPNI के लिए कई सालों तक एक मजबूत स्तंभ रहे हैं। उन्होंने हमारे कई बड़े ब्रैंड और बिजनेस माइलस्टोन में अहम भूमिका निभाई है। उनकी सोच, नेतृत्व और कंज्यूमर-फर्स्ट एप्रोच ने कई पोर्टफोलियो को नई दिशा दी है। हम उनके योगदान के लिए आभारी हैं और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
तुषार शाह ने भी कंपनी के साथ अपने लंबे सफर पर खुशी जताते हुए कहा, “SPNI मेरे प्रोफेशनल जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है। यहां मुझे जो भरोसा, मौके और रिश्ते मिले, वे हमेशा मेरे साथ रहेंगे। अद्भुत टीमों के साथ काम कर पाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अब मैं नए अवसरों को तलाशने की तरफ बढ़ रहा हूं, लेकिन यहां की सीख और यादें हमेशा याद रहेंगी।”
कंपनी जल्द ही बताएगी कि उनकी जगह कौन लेगा।




Users Today : 153
Users Yesterday : 139