न्यू दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (NDTV) ने पोस्टल बैलेट के जरिए कराई गई ई-वोटिंग के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने सेबी के नियमों के तहत शेयरधारकों को ऑनलाइन वोटिंग की सुविधा दी थी, जो 27 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक चली। यह पूरी प्रक्रिया नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) के ई-वोटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई।
कंपनी ने बताया कि पोस्टल बैलेट नोटिस केवल इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजा गया था। जिन शेयरधारकों के ईमेल रजिस्टर्ड नहीं थे, उनके लिए नोटिस NDTV की वेबसाइट, बीएसई, एनएसई और NSDL की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा, इस संबंध में 26 नवंबर 2025 को अंग्रेजी अखबार ‘फाइनेंशियल एक्सप्रेस’ और हिंदी अखबार ‘जनसत्ता’ में विज्ञापन भी प्रकाशित किया गया था।
वोटिंग का मुख्य प्रस्ताव स्वतंत्र निदेशक (Independent Director) के तौर पर वायरल जगदीश दोशी की तीन साल के दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्ति से जुड़ा था। स्क्रूटनाइज़र की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 303 शेयरधारकों ने वोट डाले, जिनमें से 236 ने प्रस्ताव के समर्थन में और 67 ने विरोध में मतदान किया। कुल वोटों में से लगभग 99.99 फीसदी वोट समर्थन में रहे, जबकि विरोध में मात्र 0.01 फीसदी वोट पड़े।
इन नतीजों के आधार पर स्क्रूटनाइजर ने पुष्टि की है कि यह प्रस्ताव आवश्यक बहुमत के साथ पास हो गया है। ई-वोटिंग के नतीजे 26 दिसंबर 2025 को दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में ओपन किए गए।





Users Today : 79
Users Yesterday : 139