Home » आवाजाही » ‘आज की खबर’ न्यूज चैनल से जुड़े विशाल पंडित,एंकर/प्रोड्यूसर की मिली जिम्मेदारी

‘आज की खबर’ न्यूज चैनल से जुड़े विशाल पंडित,एंकर/प्रोड्यूसर की मिली जिम्मेदारी

71 Views

लखनऊ | पत्रकार विशाल पंडित को लेकर सूचना है कि उन्होंने ‘आज की खबर’ न्यूज चैनल से नई पारी का आगाज किया है। विशाल को संस्थान ने बतौर एंकर/प्रोड्यूर जिम्मेदारी दी गई है।

विशाल इससे पहले कानपुर से संचालित चैनल K News India से जुलाई 2025 में विदा ली थी। उन्होंने बीते आठ वर्षों में खेल, अपराध और राजनीति जैसी जटिल बीट्स को न केवल बारीकी से कवर किया, बल्कि उन्हें जमीनी हकीकत से जोड़कर दर्शकों और पाठकों तक बेबाक अंदाज़ में पहुँचाया।

K News में रिपोर्टर और एंकर के रूप में काम करते हुए विशाल पंडित ने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर स्टूडियो प्रेजेंटेशन तक पत्रकारिता की हर कसौटी पर खुद को साबित किया। इस दौरान उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई और पत्रकारिता को मजबूती और सटीकता का प्रतीक बनाया।

Media4samachar से बातचीत में विशाल ने बताया कि के न्यूज के बाद पत्रकारिता से एक छोटा सा ब्रेक लेने का फैसला किया था। करीब पाँच माह के अंतराल के बाद आज की खबर से सक्रिय पत्रकारिता में एक बार फिर वापसी कर रहा हूँ।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology