Home » टीवी » “भारत एक्सप्रेस” चैनल में ग्रुप सीईओ की ग्रैंड एंट्री,वरुण कोहली को मिली जिम्मेदारी,चेयरमैन उपेंद्र राय ने क्या कहा ?

“भारत एक्सप्रेस” चैनल में ग्रुप सीईओ की ग्रैंड एंट्री,वरुण कोहली को मिली जिम्मेदारी,चेयरमैन उपेंद्र राय ने क्या कहा ?

120 Views

नोएडा। भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क ने अपने संगठन के विस्तार और मज़बूती की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरुण कोहली को डायरेक्टर एवं ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की औपचारिक घोषणा चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उपेंद्र राय ने 22 सितंबर को जारी एक सर्कुलर के माध्यम से की।

वरुण कोहली पहले भी भारत एक्सप्रेस के हिस्से रह चुके हैं।

सर्कुलर के अनुसार वरुण कोहली को एडिटोरियल, डिजिटल प्लेटफॉर्म, फाइनेंशियल्स, मार्केटिंग एवं सेल्स, प्रशासनिक और एचआर से जुड़ी सभी गतिविधियों पर पूर्ण अधिकार होगा। सभी विभागाध्यक्ष सीधे वरुण कोहली को रिपोर्ट करेंगे, जबकि राधेश्याम राय सीधे उपेंद्र राय को रिपोर्ट करेंगे और साथ ही वरुण कोहली के साथ परामर्श में कार्य करेंगे।

उपेंद्र राय ने कहा कि मीडिया को कॉरपोरेट पहलों का अहम हिस्सा बनाते हुए संगठन को और व्यापक परिप्रेक्ष्य में मज़बूती देने के लिए यह कदम उठाया गया है। उन्होंने सभी सहयोगियों से अपील की है कि वे वरुण कोहली का स्वागत करें और उन्हें उनके नए दायित्व में पूरा सहयोग दें।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology