नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS ने सर्जरी क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है | AIIMS के डिपार्टमेंट ऑफ़ सर्जिकल डिसीप्लाइंस में पिछले 13 महीनों के अंदर 1000 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी की गई हैं| ये देश में सबसे कम समय में सबसे ज़्यादा रोबोटिक सर्जरी करने का रिकॉर्ड है | अब तक ज्यादातर रोबोटिक सर्जरी प्राइवेट अस्पताल में ही होती थी. और इसके लिए कई लाखों का खर्चा भी आता था, लेकिन एम्स में ये सर्जरी बिल्कूल फ्री में होती है. यह उपलब्धि न सिर्फAIIMS , बल्कि देश की पूरी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए निर्णायक उपलब्धि मानी जा रही |
अब देश के सरकारी अस्पतालों में जनरल सर्जरी में रोबोटिक तकनीक अपनाने वाला दिल्ली AIIMS पहला सरकारी अस्पताल बन गया है | रोबोटिक सर्जरी से कई मरीजों को फायदा हुआ है| बताया जा रहा है कि स्टोन (पत्थरी) की सर्जरी से लेकर हर्निया और पित्त की थेली निकालने की सर्जरी भी रोबोट की मदद से की गई है|
इतना सब जानने के बाद लोगों के मन में होगा की आखिर क्या होती है रोबोटिक सर्जरी ? तो, आपको बता दे कि रोबोटिक सर्जरी की मदद से डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान थ्री-डायमेंशनल (3D) विजन, और बेहतर डेक्सटेरिटी मिलती है, जिससे मुश्किल सर्जरी भी ज्यादा आसान तरीके से की जा सकती है | अब तक देश में रोबोटिक सर्जरी मुख्य रूप से यूरोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक सर्जरी और कैंसर के इलाज सर्जरी में होता रहा है, लेकिन सरकारी अस्पतालों में जनरल सर्जरी के लिए इसका उपयोग बेहद सीमित था | वहीं अब AIIMS जैसी बड़ी संस्था इस कमी को दूर कर रही है | जिसका फायदा लोगों को मिल रहा है… दावा ये भी है कि आगे आने वाले समय में इसका फायदा और भी ज्यादा होगा |
जब फायदे का जिक्र हो ही गया है तो आपको रोबोटिक सर्जरी से होने वाले बड़े फायदे भी बताते है |
सर्जरी के बाद होने वाले दर्द में 50% तक कमी आई|
सर्जरी के बाद हॉस्पिटल स्टे 30 फीसदी तक कम हुआ|
सामान्य सर्जरी की तुलना में कम खून बहना|
छोटे चीरे और जल्दी रिकवरी होती है|





Users Today : 17
Users Yesterday : 139