Home » टीवी » क्या आप बनेंगे अगले स्टार रिपोर्टर? Zee Media लाया है देशव्यापी ‘Reporter Hunt’,फ्रेशर्स को प्राथमिकता

क्या आप बनेंगे अगले स्टार रिपोर्टर? Zee Media लाया है देशव्यापी ‘Reporter Hunt’,फ्रेशर्स को प्राथमिकता

26 Views

अगर आपको खबरों की अच्छी समझ है। कैमरे के सामने आत्मविश्वास है और आप राष्ट्रीय पत्रकारिता को गहराई से सीखने के लिए उत्साहित हैं तो आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, ‘जी मीडिया’ ऐसे युवा रिपोर्टर्स की तलाश कर रहा है, जो केवल फील्ड रिपोर्टिंग तक सीमित न रहें, बल्कि न्यूज़रूम ऑपरेशंस, स्क्रिप्ट राइटिंग और ऑन-एयर प्रेजेंटेशन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण और मेंटरशिप के माध्यम से अपने कौशल को बढ़ाना चाहते हों। यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है।

अप्लाई करने के लिए नियम व शर्तें:

: 0–3 साल का अनुभव रखने वाले युवा या फ्रेशर्स (इंटर्नशिप अनुभव रखने वाले फ्रेशर्स को प्राथमिकता) अप्लाई कर सकते हैं।

: हिंदी और अंग्रेजी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

: कैमरे के सामने रिपोर्टिंग और लाइव कवरेज में सहज होना चाहिए।

: समसामयिक विषयों और राजनीति में गहरी रुचि होनी चाहिए।

: न्यूजरूम ट्रेनिंग में भाग लेने की इच्छा होनी चाहिए।

: 24×7 न्यूज के माहौल में काम करने में सहज होना चाहिए।

: पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन या संबंधित क्षेत्र में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

इच्छुक आवेदक यहां क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं।

इस बारे में सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfTTHEXv6RcbAQwnE-mduc1RMIYxRv4ykZ82vXuIR8S5LDCmw/viewform?fbclid=IwVERTSAP5aOpleHRuA2FlbQIxMABzcnRjBmFwcF9pZAwzNTA2ODU1MzE3MjgAAR7H3zkcoHVCKTNGiTowQhUtrNtAdWwrijjWftg6JarraOopKzhk1qU5H4Soww_aem_zwdxUQKw630wyz2G-jDGKw

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology