‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) करण अभिषेक सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह जल्द ही कंपनी से औपचारिक रूप से विदाई लेंगे। जुलाई 2024 में सीईओ का कार्यभार संभालने वाले करण अभिषेक ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में ग्रुप को रणनीतिक दिशा, नई ऊर्जा और डिजिटल-टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर मजबूती प्रदान की।
अपने नेतृत्व में उन्होंने जी मीडिया में कई कंटेंट इनोवेशन, ब्रांड बिल्डिंग और टेक्नोलॉजी इनिशिएटिव्स को आगे बढ़ाया, जिससे नेटवर्क की पहुंच और प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया।
जी मीडिया से पहले करण अभिषेक सिंह नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में पांच से अधिक वर्षों तक विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। अप्रैल 2021 से मई 2024 तक उन्होंने हिंदी न्यूज (टीवी और डिजिटल) के सीईओ के रूप में काम किया और News18 इंडिया समेत सात चैनलों के नेटवर्क को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।
कंटेंट रणनीति, तकनीकी नवाचार और ब्रैंड पोजिशनिंग पर उनके फोकस ने रेटिंग्स और रेवेन्यू — दोनों में ग्रोथ दिलाई।
इससे पहले सीईओ-लैंग्वेजेज के तौर पर उन्होंने देशभर में आठ रीजनल चैनलों के संचालन की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई
2013 से 2018 के बीच स्टार इंडिया में उनके कार्यकाल को भी अहम माना जाता है, जहां उन्होंने ऐड सेल्स के क्षेत्र में कई नई रणनीतियां लागू कीं। उनकी योजनाओं ने नेटवर्क की विज्ञापन आय और प्रमुख ब्रैंड्स के साथ संबंधों को और मजबूत किया।
मीडिया सेक्टर में आने से पहले करण अभिषेक ने पेप्सीको, नोकिया इंडिया, गोदरेज सारा ली, हिंदुस्तान यूनिलीवर और जीई कैपिटल जैसी कंपनियों में भी नेतृत्वकारी भूमिकाएं निभाईं।





Users Today : 183
Users Yesterday : 139