नई दिल्ली: सैटेलाइट मीडिया के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना रहे India Ahead न्यूज चैनल ने एक और नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है। दर्शकों के लगातार मिल रहे प्यार, भरोसे और निरंतर समर्थन के दम पर India Ahead ने यूट्यूब पर महज एक महीने (28 दिनों) के भीतर 44.3 लाख से अधिक (44 Lakh+) व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।
डिजिटल एनालिटिक्स के अनुसार, चैनल ने इस अवधि के दौरान न सिर्फ व्यूज में जबरदस्त उछाल दर्ज किया है, बल्कि 18.4K घंटे (Watch Time) का वॉच टाइम भी हासिल किया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक है।
इन खबरों को दर्शकों ने सराहा
चैनल की इस बड़ी सफलता में वायरल और ट्रेंडिंग खबरों की अहम भूमिका रही है:
- रेल ट्रैक पर दिखी इंसानियत: इस वायरल वीडियो को दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद किया गया, जिसे 34.4 लाख से ज्यादा व्यूज मिले।
- फ्लाईओवर से सीधा सड़क पर…: इस वायरल रिपोर्ट को भी दर्शकों का भारी समर्थन मिला और इसे 4.7 लाख से अधिक बार देखा गया।
दर्शकों का जताया आभार
इस शानदार उपलब्धि पर India Ahead की टीम ने अपने तमाम दर्शकों और पाठकों का दिल से धन्यवाद किया है। चैनल प्रबंधन का कहना है कि:
“यह उपलब्धि केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि हमारे दर्शकों के अटूट प्यार, भरोसे और समर्थन का परिणाम है। हम अपने दर्शकों के प्रति दिल से आभार व्यक्त करते हैं।”
सबसे तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरों का वादा
India Ahead ने अपने दर्शकों को आश्वस्त किया है कि वह भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ सबसे तेज़, सटीक और भरोसेमंद खबरें लाता रहेगा।
चैनल से जुड़े रहने के लिए दर्शक YouTube पर @Indiaaheadnow को सब्सक्राइब कर सकते हैं और पल-पल की अपडेट हासिल कर सकते हैं।





Users Today : 40
Users Yesterday : 92