नोएडा: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर न्यूज़ इंडिया चैनल परिसर में बेहद धूमधाम, सम्मान और उत्साह के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर न्यूज़ इंडिया के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया।

ध्वजारोहण के बाद पूरा परिसर राष्ट्रगान की धुनों से गुंजायमान हो उठा। राष्ट्रगान के साथ ही वहां मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और वीरों को नमन करते हुए देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।
इस गरिमामय आयोजन में न्यूज़ इंडिया परिवार की एकजुटता और देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान सीएफओ मनोज त्यागी, पॉलिटिकल एडिटर अखिलेश मिश्रा, डॉ. प्रवीण तिवारी, विकास सिंह डागर और नवीन कुमार पांडे समेत न्यूज़ इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा समस्त कर्मचारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश सेवा के प्रति अपने संकल्प को मजबूत किया।





Users Today : 37
Users Yesterday : 92