Times Network: Times Group से जुड़े कर्मचारियों के Employment को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बिजनेस रिस्ट्रक्चरिंग और डिमर्जर प्रक्रिया के तहत Bennett, Coleman & Co. Ltd. यानी BCCL में कार्यरत कर्मचारियों का रोजगार अब Times Horizon Private Limited यानी THPL में ट्रांसफर किया जाएगा। यह बदलाव 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।
कंपनी की ओर से कर्मचारियों को भेजे गए कम्युनिकेशन में साफ किया गया है कि यह Employment खत्म नहीं, बल्कि Transfer of Employment है। यानी कर्मचारियों की मौजूदा सेवा को जारी रखा जाएगा और इसे कंपनी से अलग होने के तौर पर नहीं माना जाएगा
कंपनी के मुताबिक कर्मचारियों की Continuity of Service बरकरार रहेगी। उनकी मूल Joining Date को भी मान्यता दी जाएगी। इसके अलावा मौजूदा Employment Terms और Compensation में भी कोई बदलाव नहीं होगा, जब तक कि कंपनी की ओर से अलग से इसकी जानकारी नहीं दी जाती। वहीं कर्मचारियों के मौजूदा Benefits और Entitlements को भी THPL में ट्रांसफर किया जाएगा। इस प्रक्रिया से जुड़े जरूरी Employment Documents भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराए जाएंगे।
अब बात करते हैं कर्मचारियों के लिए जरूरी Action Points की। कंपनी ने कर्मचारियों से कहा है कि वे अगस्त 2026 के पूरे महीने की Attendance नियमित रूप से दर्ज और अप्रूव कराएं। इसके अलावा किसी भी Pending Reimbursement या Documentation को तय प्रक्रिया के तहत जमा करने को कहा गया है।
कर्मचारियों को Flexible Salary Structure से जुड़े विकल्प भी निर्धारित पोर्टल पर 23 अगस्त 2026 तक सबमिट करने होंगे, ताकि अप्रैल 2026 से अगस्त 2026 की अवधि के लिए Tax Benefit को पास किया जा सके।
इसके साथ ही कर्मचारियों को अपने UAN और EPFO Service History को भी Validate और Check करने की सलाह दी गई है। इसके लिए कंपनी ने ‘Process Note – UAN and EPFO Service History Check’ नाम से एक डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराया है





Users Today : 35
Users Yesterday : 92