नई दिल्ली: भारतीय मीडिया जगत के सबसे बड़े संस्थानों में से एक ‘टाइम्स ग्रुप’ (Times Group) में इस वक्त एक बड़ा भूचाल देखने को मिल रहा है। फिल्मी अंदाज में कहें तो संस्थान में जल्द ही किसी बड़े चेहरे की एंट्री होने जा रही है—एक ऐसी एंट्री जिसकी अनकही गूंज कह रही है, “स्वागत नहीं करोगे हमारा!” लेकिन इस नए ‘कप्तान’ के पद संभालने से ठीक पहले ही टाइम्स ग्रुप की संपादकीय पिच पर हलचल तेज हो गई है और एक-एक करके कई बड़े विकेट गिरने शुरू हो गए हैं।
रूबिका लियाकत और राजीव कमल का इस्तीफा
चर्चाओं के बाजार के गर्म होते ही संस्थान से दो बड़े नाम अलग हो चुके हैं। सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर और वाइस प्रेजिडेंट (VP) के पद पर तैनात चर्चित न्यूज एंकर रूबिका लियाकत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रूबिका के अचानक इस्तीफा देने की खबर ने हर किसी को चौंका दिया।
अभी मीडिया गलियारे में रूबिका के इस्तीफे की चर्चा शांत भी नहीं हुई थी एक साथ शीर्ष स्तर पर हुए इन बड़े इस्तीफों ने यह साफ कर दिया है कि टाइम्स ग्रुप के भीतर कुछ बहुत बड़ा पक रहा है।
नए नेतृत्व की आहट और अंदरूनी फेरबदल
मीडिया सूत्रों की मानें तो टाइम्स ग्रुप में एक बेहद प्रभावशाली और वरिष्ठ संपादक (Editor-in-Chief/Editorial Head) की जॉइनिंग होने वाली है। मीडिया इंडस्ट्री में यह जगजाहिर है कि जब भी किसी बड़े संस्थान में शीर्ष नेतृत्व बदलता है, तो संपादकीय प्राथमिकताओं और टीम के ताने-बाने में बड़ा बदलाव आता है। नए संपादक की संभावित एंट्री और नई कार्यशैली के तालमेल को देखते हुए ही ये इस्तीफे हो रहे हैं।
अभी और गिरेंगे ‘विकेट’?
टाइम्स ग्रुप के गलियारों में तैरती खबरों के मुताबिक, यह तो महज शुरुआत है। आने वाले दिनों में कुछ और वरिष्ठ पत्रकारों, प्राइम-टाइम एंकर्स और प्रोडक्शन टीम के बड़े चेहरों के इस्तीफे सामने आ सकते हैं।
इस घटनाक्रम से यह साफ है कि नए संपादक की एंट्री से पहले ही टाइम्स ग्रुप में एक नया समीकरण आकार ले रहा है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में कौन-कौन से नए चेहरे इस नए सफर का हिस्सा बनते हैं और किन पुराने दिग्गजों की विदाई होती है।





Users Today : 14
Users Yesterday : 405