आज का दिन मेरे लिए आस्था और उपलब्धि का अनमोल संगम बन गया।
आज ही मैंने अपने Facebook पर पूज्य नीम करोली बाबा से जुड़ी एक पोस्ट साझा की थी। और आज ही अनादि टीवी का Anaadi TV Reporter ऐप Google Play Store पर प्रकाशित होने की खुशखबरी मिली।
मेरे लिए यह बाबा के आशीर्वाद का एक आत्मीय अनुभव है। लंबे इंतज़ार और निरंतर प्रयासों के बाद मिली इस खुशी को मैं उनकी कृपा मानकर कृतज्ञ भाव से स्वीकार करता हूँ।
बाबा के चरणों में प्रणाम और अनादि परिवार के हर साथी को हृदय से बधाई।
हमारे संवाददाताओं, कैमरापर्सन, संपादकीय और तकनीकी साथियों , यह उपलब्धि आप सभी की है। गाँव-कस्बों से खबरें जुटाने का आपका जज़्बा और जनता की आवाज़ बनने का आपका संकल्प ही अनादि की असली ताकत है।
आज हमारी पत्रकारिता की यात्रा में एक नया अध्याय जुड़ा है। आइए, इस खुशी को अपनी ज़िम्मेदारी का नया संकल्प बनाएँ , हर खबर में तथ्य, हर रिपोर्ट में ईमानदारी और हर प्रयास में जनहित।
🙏 बाबा से यही प्रार्थना है कि हमें सही मार्ग पर चलने, निष्पक्ष पत्रकारिता करने और लोगों का विश्वास निभाने की शक्ति दें।
Anaadi TV Reporter डाउनलोड करें और इस खुशी में हमारे साथ जुड़ें
https://play.google.com/store/apps/details?id=in.anaaditv.reporter
मेहनत हमारी। उपलब्धि हम सबकी।
जय नीम करोली बाबा। जय हनुमान।
गौतम सिंह
कंट्री हेड, अनादि टीवी





Users Today : 14
Users Yesterday : 405