Home » टीवी » टाइम्स नाउ चैनल के मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार संपादक अमीश देवगन

टाइम्स नाउ चैनल के मैनेजिंग एडिटर बने वरिष्ठ पत्रकार संपादक अमीश देवगन

43 Views

नई दिल्ली/नोएडा: वरिष्ठ पत्रकार और देश के चर्चित न्यूज एंकर अमिश देवगन ने मीडिया क्षेत्र के प्रमुख समूहों में शामिल ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ अपनी नई व्यावसायिक यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ में मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यभार संभाला है। इस आधिकारिक घोषणा के साथ ही मीडिया4समाचार में पूर्व में प्रकाशित अमीश देवगन की खबर पर भी मुहर लग गई है।

सबसे पहले टाइम्स ग्रुप ज्वाइन करने की खबर को प्रकाशित किया था जिस पर अब फाइनल मुहर लग गई हैं

​आशीष सहगल को करेंगे रिपोर्ट

​अमिश देवगन नोएडा स्थित कार्यालय से अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। अपनी इस नई भूमिका में वह Times TV Network के सीईओ और Times Media & Entertainment के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल को रिपोर्ट करेंगे। नेटवर्क में उनकी एंट्री को टाइम्स नाउ नवभारत के हिंदी न्यूज ऑपरेशंस को नई मजबूती देने के तौर पर देखा जा रहा है।

​’न्यूज18 इंडिया’ और ‘आर-पार’ से मिली खास पहचान

​टाइम्स नेटवर्क में शामिल होने से पहले अमिश देवगन ‘Network18’ समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ में लंबे समय से कार्यरत थे। वहां वे चैनल के सबसे लोकप्रिय प्राइम-टाइम शो ‘आर-पार’ की एंकरिंग करते थे। हाल ही में उन्होंने Network18 से अपना इस्तीफा दिया था।

​मीडिया जगत में बड़ा चेहरा

​मीडिया गलियारों और दर्शकों के बीच ‘गुल्लू’ के नाम से मशहूर अमिश देवगन अपनी तीखी एंकरिंग और खास शैली के लिए जाने जाते हैं। टीवी पत्रकारिता में उनके लंबे अनुभव और मजबूत दर्शक वर्ग को देखते हुए टाइम्स नाउ नवभारत में उनकी यह नियुक्ति चैनल के कंटेंट और रेटिंग्स दोनों के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology