Home » आवाजाही » भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में विमलेंद्र राय को बनाया गया वाराणसी का ब्यूरो चीफ़

भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज चैनल में विमलेंद्र राय को बनाया गया वाराणसी का ब्यूरो चीफ़

136 Views

वाराणसी/मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ ज़िले से आने वाले युवा पत्रकार विमलेंद्र राय को उनकी मेहनत और लगातार बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क, वाराणसी का नया ब्यूरो चीफ़ नियुक्त किया गया है। संस्थान में यह पद उन्हें लंबी पत्रकारिता यात्रा और निरंतर समर्पण के बाद मिला है।

विमलेंद्र राय ने वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) और विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पत्रकारिता की शुरुआत स्थानीय चैनल सिटी केबल में रिपोर्टर के रूप में की थी। एक वर्ष बाद वे वाराणसी के ही एक अन्य लोकल टीवी चैनल में सिटी चीफ़ बने। इसके बाद उन्होंने सहारा समय और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी जिम्मेदार भूमिकाएँ निभाईं।

कोरोना काल के दौरान कठिन परिस्थितियों से जूझने के बाद, 22 दिसंबर 2022 को उन्होंने वाराणसी में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क में जूनियर रिपोर्टर के रूप में नई शुरुआत की। चैनल में उनके लगातार बेहतर प्रदर्शन और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग में सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रबंधन ने उन्हें संगठन के वाराणसी ब्यूरो की कमान सौंपने का निर्णय लिया।

नियुक्ति के बाद विमलेंद्र राय ने अपने शुभचिंतकों और मार्गदर्शकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से ग्रुप एडमिन हेड आशीष सिंह, यूपी हेड पवन सिंह सेंगर, और संस्थान के सभी वरिष्ठों का धन्यवाद किया, जिन्होंने कठिन समय में उनका साथ दिया और उनके काम पर विश्वास जताया।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology