Home » आवाजाही » न्यूज़ एंकर लवीना राज ने छोड़ा मुकेश अंबानी ग्रुप का चैनल नेटवर्क 18 न्यूज चैनल,जल्द बड़े संस्थान में आएगी नजर

न्यूज़ एंकर लवीना राज ने छोड़ा मुकेश अंबानी ग्रुप का चैनल नेटवर्क 18 न्यूज चैनल,जल्द बड़े संस्थान में आएगी नजर

192 Views

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज18 इंडिया की एंकर लवीना राज ने तीन साल की सफल पारी के बाद नेटवर्क18 समूह से विदाई ले ली है। चैनल की टीम ने उनके लिए विशेष फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया

मूल रूप से जयपुर (राजस्थान) की रहने वाली लवीना के पास मीडिया उद्योग में लगभग नौ वर्ष का अनुभव है। इस दौरान उनकी कई ग्राउंड रिपोर्ट्स ने चर्चाएँ बटोरीं। हाल ही में हुए बिहार चुनावों की कवरेज के लिए उन्हें विशेष तौर पर सराहा गया।

ज़ी समूह में भी निभाई अहम भूमिका

‘नेटवर्क18’ से पहले लवीना करीब तीन साल तक जी समूह का हिस्सा रही थीं।
डेढ़ साल जी राजस्थान में रिपोर्टर के तौर पर काम किया
उसके बाद डेढ़ साल जी हिंदुस्तान में बतौर एंकर जुड़ी रहीं। यहां उन्होंने दो प्राइम टाइम शो—‘मेरा राज्य मेरा देश’ (शाम 7 बजे) और ‘अखंड भारत’ (रात 10 बजे)—होस्ट किए

लवीना राज ने जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया। मीडिया करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज इंडिया, जयपुर से की थी। इसके बाद वे A1 TV, फिर जी समूह, और अंततः ‘नेटवर्क18’ तक पहुँचीं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology