अंग्रेज़ी न्यूज़ चैनल सीएनएन-न्यूज18 (CNN-News18) ने वरिष्ठ पत्रकार और चर्चित प्राइम-टाइम शो ‘The Hard Facts’ के एंकर राहुल शिवशंकर को एडिटोरियल अफेयर्स डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नई जिम्मेदारी 15 दिसंबर से प्रभावी होगी।
नई भूमिका में राहुल शिवशंकर चैनल की समग्र न्यूज़ स्ट्रैटेजी और एडिटोरियल ऑपरेशंस की कमान संभालेंगे। चैनल की इनपुट, आउटपुट, प्रोडक्शन और ऑफ-प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी सभी टीमें उन्हें रिपोर्ट करेंगी। इस नियुक्ति को CNN-News18 के संपादकीय ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
नेटवर्क18 के चीफ कंटेंट ऑफिसर संतोष मेनन ने कहा,
“राहुल शिवशंकर ने विभिन्न टीवी न्यूज़रूम्स का प्रभावी नेतृत्व किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि एडिटोरियल अफेयर्स डायरेक्टर के रूप में वे CNN-News18 के नेतृत्व को और सशक्त तथा विस्तारित करेंगे।”
राहुल शिवशंकर देश के जाने-माने अंग्रेज़ी टीवी पत्रकार हैं। वे पिछले कई वर्षों से CNN-News18 से जुड़े हुए हैं और चैनल के प्रमुख प्राइम-टाइम कार्यक्रम ‘The Hard Facts’ के एंकर के रूप में अपनी सशक्त, तथ्यपरक और तीखी एंकरिंग के लिए पहचाने जाते हैं।
पत्रकारिता में उनका अनुभव न्यूज़रूम लीडरशिप, राजनीतिक रिपोर्टिंग, समसामयिक मुद्दों के विश्लेषण और प्राइम-टाइम डिबेट्स तक फैला है। उन्होंने अलग-अलग संपादकीय भूमिकाओं में काम करते हुए न्यूज़ कंटेंट की दिशा और टोन तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
CNN-News18 में यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब अंग्रेज़ी न्यूज़ स्पेस में प्रतिस्पर्धा तेज़ है और चैनल डिजिटल व टीवी दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। राहुल शिवशंकर की नई जिम्मेदारी से चैनल के एडिटोरियल विज़न और कंटेंट स्ट्रैटेजी को नया आयाम मिलने की उम्मीद की जा रही है।




Users Today : 151
Users Yesterday : 139