Home » आवाजाही » मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब की भूमिका बदली गई,अब केवल संपादकीय जिम्मेदारी संभालेंगे

मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब की भूमिका बदली गई,अब केवल संपादकीय जिम्मेदारी संभालेंगे

161 Views

अंग्रेजी न्यूज चैनल सीएनएन-न्यूज18 के मैनेजिंग एडिटर जक्का जैकब अब चैनल की रोजमर्रा की प्रबंधन जिम्मेदारियों से हटकर एक व्यापक ऑन-एयर और संपादकीय भूमिका में नजर आएंगे। नेटवर्क की ओर से कर्मचारियों को भेजे गए आंतरिक संदेश में इस बदलाव की जानकारी दी गई है।

नेटवर्क के चीफ कंटेंट ऑफिसर संतोष मेनन के अनुसार, जक्का जैकब पिछले कुछ समय से प्रबंधन से जुड़ी जिम्मेदारियों से हटकर अपनी मूल पत्रकारिता पर अधिक ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। नेटवर्क ने उनकी इस इच्छा को स्वीकार करते हुए उन्हें नई भूमिका सौंपी है।

नई व्यवस्था के तहत जक्का जैकब अब सीनियर एंकर और ग्रुप फॉरेन अफेयर्स एडिटर के रूप में कार्य करेंगे। यह जिम्मेदारी उन्हें मैनेजिंग एडिटर के ही ग्रेड में दी गई है। इस भूमिका में वे सीएनएन-न्यूज18 के साथ-साथ नेटवर्क के अन्य प्लेटफॉर्म्स पर भी कार्यक्रमों की मेजबानी करेंगे और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े कंटेंट को दिशा देंगे।

नेटवर्क की ओर से जारी संदेश में जक्का जैकब के योगदान की सराहना करते हुए कहा गया है कि उनके नेतृत्व में सीएनएन-न्यूज18 ने एक संतुलित और विश्वसनीय संपादकीय पहचान बनाई और न्यूज चैनलों की रेस में अपनी मजबूत स्थिति कायम की।

नेटवर्क के मुताबिक, जक्का जैकब अपनी नई भूमिका सोमवार से संभालेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology