Network18 के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी ने साल 2025 के आख़िर में सभी कर्मचारियों को ईयर-एंड ईमेल भेजकर न सिर्फ़ बीते साल की चुनौतियों और उपलब्धियों की बात की, बल्कि 2026 के लिए कंपनी की दिशा, प्राथमिकताएँ और सोच भी साफ़ तौर पर रखी। यह ईमेल पारंपरिक न्यूज़ मॉडल से आगे बढ़कर डिजिटल, क्रिएटर और सब्सक्रिप्शन आधारित भविष्य की ओर इशारा करता है।
राहुल जोशी ने साफ़ कहा कि पारंपरिक न्यूज़ फॉर्मेट्स अपनी प्रासंगिकता खो रहे हैं और GenZ को जोड़ना अब सबसे बड़ी ज़रूरत है, क्योंकि यह पीढ़ी टीवी और अख़बार से ज़्यादा मोबाइल और शॉर्ट वीडियो पर समय बिताती है।
Network18 में अपने 10 साल पूरे होने का ज़िक्र करते हुए राहुल जोशी ने 2026 के लिए मंत्र दिया—“Hire young, think younger, dream bigger।”
ईमेल के अंत में राहुल जोशी ने कहा कि 2025 को कंपनी ने मुश्किल हालात में भी मायनेदार बनाया है और 2026 को “रॉक” करने का समय है। Roald Dahl के एक उद्धरण के साथ उन्होंने टीम को नए साल की शुभकामनाएँ दीं और भविष्य को लेकर आत्मविश्वास जताया।
पढ़ें पूरा पत्र-
प्रिय साथियों,
पिछले साल मैंने खबरों की दुनिया में आ रहे बुनियादी बदलावों की तरफ इशारा किया था, और ये कहा था कि अब हमें एक नए रास्ते पर जाने की जरूरत है।
आप सबको पता है कि पिछला साल उन सभी मीडिया कंपनियों के लिए काफ़ी मुश्किल भरा रहा था, जो सिर्फ़ विज्ञापनों पर निर्भर हैं। न सिर्फ़ ज़्यादातर समाचार संगठनों की हालत पतली हुई है, बल्कि उन्होंने अपने पाठकों और दर्शकों को भी खोया है, कमाई में कमी तो आई ही है। इन सबके मुकाबले हमारी कंपनी ने तमाम चुनौतियों का मुकाबला करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है।
यही नहीं, हमने अपने को सार्थक भी बनाए रखा है, सामान्य, सटीक, पारंपरिक सोच और डर से किनारा करते हुए हम निरंतर आगे बढ़े हैं, content पर लगातार फोकस करते हुए, creator ecosystem पर ध्यान देते हुए, बिना इस बात की चिंता किये कि content कहां से आ रहा है।
इसी सोच के तहत हमने इस साल Creator18 को लॉन्च किया, ताकि हमारा दायरा बढ़ सके, हम सभी किस्म के content creators को प्लेटफॉर्म दे सकें। इसके जरिये सभी किस्म के content तैयार करने वालों को एक ऐसा मंच दिया गया, जहां वे बिल्कुल नए ढंग के content को रख सकें, जिसके लिए एक बड़ा उपभोक्ता वर्ग तैयार बैठा है, और इसके जरिये हम उपभोक्ताओं के इस बड़े वर्ग तक पहुंच सकें। इससे दोनों को फायदा है, content creators का हम market share बढ़ा रहे हैं, वे हमारी relevance और audience share बढ़ा रहे हैं, जिसकी वजह से हम दोनों एक-दूसरे की आमदनी भी बढ़ा रहे हैं।
आने वाले समय में आप ढेर सारे ऐसे प्रयोगों को होते हुए देखेंगे, जिसके जरिये हम अपने पाठकों, दर्शकों और ग्राहकों को काफी रोचक content भांति-भांति के platforms के जरिये मुहैया कराएंगे। CNBC-TV18 और Moneycontrol के जरिये हम click-baity content नहीं, बल्कि high-quality tools, research और insights दे रहे हैं।
CNBC-TV18 Prime, जहां हमारा दूसरा global business channel है, भारतीय दृष्टिकोण के साथ, वहीं Access एक gateway के तौर पर काम कर रहा है, CNBC-TV18 का भरपूर लुत्फ़ देने के लिए। इसके ज़रिये CNBC-TV18 बतौर ब्रांड नई ऊंचाइयां छूने जा रहा है और ये हमारे लिए कमाई का एक बड़ा दरवाज़ा खोलने जा रहा है, जैसा पहले सोच के परे था।
Moneycontrol का lending platform काफ़ी मशहूर हो चुका है, और इसके चलते वो अपने आप में एक नया vertical होने जा रहा है। MC Pro के दस लाख से अधिक subscribers हो चुके हैं, अब SuperPro के लॉन्च के साथ ही हम गंभीर किस्म के निवेशकों को आकर्षित करने के अच्छे विकल्प लेकर आए हैं, जिसकी वजह से हमें बड़े पैमाने पर high-value subscribers हासिल हो रहे हैं। इसकी वजह से हमारा average revenue per subscriber भी बढ़ा है।
आने वाले दिनों में Moneycontrol और CNBC-TV18 में ऐसे ढेर सारे नए प्रयोग दिखेंगे, जो non-news content और tools ही नहीं, बल्कि नए formats के ज़रिये हमारे नेटवर्क की साख को बढ़ाएंगे।
अच्छी बात ये भी है कि हमारा regional cluster भी तेज़ी से अपनी पहुंच बढ़ा रहा है, सभी भाषाओं और क्षेत्रों में हमारी पकड़ मज़बूत हुई है। यही नहीं, हमने अपनी sales टीम को भी पूरे देश में मज़बूत किया है, जिसकी वजह से भारत के तमाम हिस्सों में रहने वाले सभी किस्म के विज्ञापनदाताओं तक हम तेज़ी से पहुंच रहे हैं।
हमारा digital outreach बढ़ने के कारण हम छोटे कारोबारियों और ग्राहकों से भी विज्ञापन हासिल करने में कामयाब रहे हैं, जिसकी वजह से हमारी आमदनी बढ़ रही है।
जिस तरह से traditional advertising का दौर थम रहा है, और advertising industry में consolidation हो रहा है, हमारा business model हमें बचाए हुए है, क्योंकि हमारा subscriber base सबसे तेजी से बढ़ रहा है, हमारा transactions business भी ज़ोर पकड़ रहा है, Creator18 जैसे नए प्रयोग हमें relevant बनाए हुए हैं, events, IPs और campaigns के ज़रिये होने वाली कमाई हमारे traditional revenue को बचाने में मददगार साबित हुई है।
यही पर अब हमें traditional business of news पर भी बात कर लेनी चाहिए। Old is gold but gold has peaked, इसलिए अब ज़रूरत है, हमें GenZ को पकड़ने की। उसके हिसाब से content परोसने की। ये GenZ अख़बार नहीं पढ़ रहा है, न ही टीवी देख रहा है, वो वेबसाइट पर जा रहा है, reels देख रहा है, छा जाना चाहता है Insta पर और चिपका हुआ है अपने स्मार्ट फोन पर।
इसलिए जैसा मैंने पिछले साल कहा था, फिर से दोहरा रहा हूं, old traditional formats अब irrelevant हो चुके हैं, viewers हमारी तरफ नहीं आ रहे हैं। News is fast getting replaced by nuance and nous, ये सबको समझ में आ रहा है। यही नहीं, AI भी खबरों को परोसने और लिखने के पारंपरिक मॉडल को हिलाने जा रहा है, यहां तक कि वो इसे और बेहतर कर डालेगा। अब हम लोगों के लिए अपनी बुद्धि और विवेक का असली जौहर दिखाने का समय आ गया है, अगर ऐसा होता है तो गेहूं भूसे से अलग दिखेगा, साफ तौर पर दिखेगा।
और यही काम हमारे सभी brands को करने की ज़रूरत है। हमारे digital-first platforms, चाहे Firstpost हो या फिर Kadak, हमें रास्ता दिखाने जा रहे हैं। हमारे सबसे बड़े ब्रांड, News18 India और CNN-News18 भी connected tv और social media game में और बड़ी छलांग लगाने जा रहे हैं।
इस बेहतरीन संगठन में आप सभी प्रतिभाशाली और शानदार साथियों के साथ काम करते हुए मैंने दस साल पूरे कर लिये हैं। अब 2026 में मैं mission mode में एक नया काम करने जा रहा हूं, ये काम है हमारे young leaders को platform देना, ताकि वो ज़िम्मेदारी लेकर हमारे काम को तेज़ी से आगे बढ़ा सकें। इसलिए मैं नए साल में नया नारा दे रहा हूं, Hire young, think younger, dream bigger, उम्मीद है कि आप सभी इस नारे को चरितार्थ करते हुए 2026 को एक शानदार साल बनाएंगे।
2025 की चुनौती को हमने बड़े शानदार ढंग से पार कर लिया, अब 2026 में और बेहतर करने है। Road Dahl की एक लाइन हम सबके लिए काफ़ी प्रासंगिक है- “those who don’t believe in magic will never find it.”
आपको और आपके परिवार के सदस्यों को नववर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं!
आपका,
- राहुल जोशी




Users Today : 133
Users Yesterday : 139