Home » टीवी » टाइम्स नाउ नवभारत चैनल ने लॉन्च किया सुमित अवस्थी का शो,देखें प्रोमो

टाइम्स नाउ नवभारत चैनल ने लॉन्च किया सुमित अवस्थी का शो,देखें प्रोमो

82 Views

हाल ही में एनडीटीवी (NDTV) छोड़कर टाइम्स नेटवर्क पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी के लिए हिंदी न्यूज़ चैनल Times Now Navbharat ने नया प्राइम-टाइम शो ‘चक्रव्यूह – विद सुमित अवस्थी’ लॉन्च किया है। वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी द्वारा एंकर किया जाने वाला यह शो सोमवार से शुक्रवार शाम 6:57 बजे प्रसारित होगा। चैनल का दावा है कि यह कार्यक्रम शोर-शराबे से हटकर तथ्य आधारित, स्पष्ट और समाधान-केंद्रित विश्लेषण पेश करेगा।

‘चक्रव्यूह’ को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि हर खबर को सिर्फ़ प्रतिक्रिया तक सीमित न रखकर उसके “क्यों” तक पहुंचा जाए। शो में 360-डिग्री एंगल से राष्ट्रीय और भू-राजनीतिक मुद्दों की पड़ताल की जाएगी, जहां खबरों के पीछे के कारण, संदर्भ और जवाबदेही पर फोकस रहेगा।

कार्यक्रम में अत्याधुनिक ग्राफिक्स और विज़ुअल्स के ज़रिये प्रमुख राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की गहराई से व्याख्या की जाएगी। इसके साथ ही पीपल-फर्स्ट जर्नलिज़्म पर ज़ोर देते हुए युवाओं, नागरिक मुद्दों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से उभर रही खबरों को भी जगह दी जाएगी—हालांकि इन्हें प्रसारित करने से पहले कड़े फैक्ट-चेक से गुजारा जाएगा।

‘चक्रव्यूह’ की एक खास बात इसका ऑडियंस-लेड फॉर्मेट है। दर्शक तय कर सकेंगे कि किन मुद्दों पर गहन चर्चा हो, जिससे शो की संपादकीय दिशा जनहित से सीधे जुड़ी रहे। लॉन्च से पहले चैनल ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर विशेष कैंपेन चलाकर दर्शकों के बीच उत्सुकता भी बनाई।

इस मौके पर Times Television Network के CEO और Chief Growth Officer (Media & Entertainment) आशीष सहगल ने कहा-

“न्यूज़ की जिम्मेदारी मनोरंजन से कहीं ज्यादा होती है। आज जो दिखाया जाता है वही कल का नैरेटिव बनता है। इसलिए सटीकता, संतुलन और जवाबदेही बेहद ज़रूरी है। ‘चक्रव्यूह’ इसी सोच के साथ प्राइम-टाइम में स्पष्टता, विश्वसनीयता और गहराई लाने का प्रयास है।”

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology