Home » टीवी » दैनिक जागरण में सौरभ पाण्डेय की वापसी,मिली पूर्वी दिल्ली ब्यूरो की कमान

दैनिक जागरण में सौरभ पाण्डेय की वापसी,मिली पूर्वी दिल्ली ब्यूरो की कमान

59 Views

नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के साथ वरिष्ठ पत्रकार सौरभ पाण्डेय ने एक बार फिर हिंदी दैनिक ‘दैनिक जागरण’ के साथ अपनी पारी शुरू की है। इस बार उन्हें पूर्वी दिल्ली ब्यूरो का प्रभार सौंपा गया है। उनकी यह नियुक्ति मीडिया जगत में एक तरह से ‘घर वापसी’ के रूप में देखी जा रही है।

सौरभ पाण्डेय इससे पहले करीब साढ़े पांच साल तक दैनिक जागरण के साथ जुड़े रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साहिबाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में लंबा कार्यकाल निभाया और कुछ समय के लिए डेस्क की जिम्मेदारी भी संभाली। लगभग दो साल पहले उन्होंने दैनिक जागरण से इस्तीफा देकर एक पब्लिक रिलेशंस (PR) एजेंसी जॉइन की थी, लेकिन नए साल पर उन्होंने वहां से विदाई लेकर फिर से पत्रकारिता की मुख्यधारा में वापसी की है।

मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा निवासी सौरभ पाण्डेय को मीडिया क्षेत्र में करीब 15 वर्षों का अनुभव है। दैनिक जागरण से पहले वे ‘अमर उजाला’ में भी लगभग सात साल तक विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

उनकी शुरुआती शिक्षा दिल्ली से हुई है। इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है।

मीडिया जगत में सौरभ पाण्डेय की वापसी को अनुभव और ग्राउंड रिपोर्टिंग के संतुलन के तौर पर देखा जा रहा है, और उनकी नई भूमिका से पूर्वी दिल्ली क्षेत्र की कवरेज को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology