Home » टीवी » इस मीडिया संस्थान के एडिटोरियल टीम में बदलाव,डॉ आलोक स्थानीय संपादक बनाये गए,कमल जी संपादक बने

इस मीडिया संस्थान के एडिटोरियल टीम में बदलाव,डॉ आलोक स्थानीय संपादक बनाये गए,कमल जी संपादक बने

113 Views

रांची। प्रभात खबर की एडिटोरियल टीम में बड़ा बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी बदलाव के तहत डॉक्टर आलोक कुमार सिंह प्रभात खबर देवघर के स्थानीय संपादक बनाए गये हैं।

वहीं धनबाद के संपादक जीवेश रंजन सिंह को सेवानिवृति के बाद डिजिटल से जोड़ा गया है। उनकी जगह कमल किशोर दुबे को धनबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

गौरतलब है कि प्रभात खबर के प्रधान संपादक अंकित शुक्ला अखबार की बेहतरी के लिए नित्य नए प्रयोग कर रहे हैं। इस कारण अखबार नए कलेवर में दिख रहा है।

कमाल का न्यूज सेंस रखते हैं डॉ आलोक सिंह

बहुमुखी प्रतिभा के धनी डॉक्टर आलोक ने वर्ष 1995 में प्रभात खबर पटना से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद हिंदुस्तान, आज, दैनिक भास्कर अखबार समेत कई पत्रिकाओं में काम किया। संत कोलंबस कॉलेज से ग्रेजुएट और विनोबा भावे यूनिवर्सिटी से एमए आलोक ने इकोनॉमिक्स में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की। उनका न्यूज सेंस काबिले तारीफ है।

झारखंड की कई छोटी खबरों को न्यूज एंगल से तराश उन्होंने सुर्खियों में ला दिया। डेस्क पर होते हुए भी उन्होंने कई खबरें ब्रेक की। बेहतरीन स्पोर्ट्समैन रहे आलोक में टीम को लेकर चलने की क्षमता अदभुत है।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology