Home » टीवी » IND 24 न्यूज: स्टेट हेड यूपी निशा नाथ पांडेय का इस्तीफा,चेयरमैन नवीन पुरोहित पर वसूली और दबाव के गंभीर आरोप

IND 24 न्यूज: स्टेट हेड यूपी निशा नाथ पांडेय का इस्तीफा,चेयरमैन नवीन पुरोहित पर वसूली और दबाव के गंभीर आरोप

137 Views

लखनऊ/भोपाल: उत्तर प्रदेश के मीडिया जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। IND 24 न्यूज चैनल के यूपी स्टेट हेड और वरिष्ठ पत्रकार निशा नाथ पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चैनल के चेयरमैन नवीन पुरोहित पर गंभीर आरोप लगाते हुए संस्थान को अलविदा कह दिया।

प्रमुख आरोप और घटनाक्रम

  • विज्ञापन और वसूली का दबाव: निशा नाथ पांडेय का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से चेयरमैन नवीन पुरोहित उन पर अधिक से अधिक विज्ञापन लाने के लिए अनुचित दबाव बना रहे थे। साथ ही, यूपी के रिपोर्टरों से हर महीने ‘लंबा पेमेंट’ वसूलने और इसी शर्त पर नियुक्तियां करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।
  • काम में बाधा और उपेक्षा: निशा नाथ ने Media4samachar को बताया कि उन्होंने जनवरी 2024 से लेकर अब तक चैनल को यूपी में स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन संस्थान की ओर से सहयोग के बजाय केवल आर्थिक लाभ पर ध्यान दिया गया।
  • संसाधनों की कमी: आरोप यह भी है कि यूपी से राजस्व (पेमेंट) लेने के बावजूद चैनल पर यूपी के समाचार बुलेटिनों को उचित समय नहीं दिया जाता था और न ही रिपोर्टरों को लाइव या फोनो के जरिए पर्याप्त कवरेज मिलती थी।

तीन साल का सफर और विवादित अंत

​निशा नाथ पांडेय पिछले लगभग तीन वर्षों से संस्थान के विस्तार में जुटे थे। उन्होंने बताया कि चेयरमैन नवीन पुरोहित, जो पहले भी कई मामलों में विवादों में रह चुके हैं, उनके कार्यशैली में हस्तक्षेप कर रहे थे। इसी मानसिक प्रताड़ना और अनैतिक दबाव के चलते उन्होंने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया।

चेयरमैन का पक्ष

​इस पूरे प्रकरण में जब Media4samachar ने स्पष्टीकरण के लिए IND 24 के चेयरमैन नवीन पुरोहित से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने इस मामले पर कोई भी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और अपना पक्ष नहीं रखा।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology