नोएडा। Prime News ने अपनी टीम के विस्तार के लिए प्रतिभावान और ऊर्जावान पेशेवरों की तलाश शुरू कर दी है। चैनल की ओर से विभिन्न पदों के लिए 23, 24 और 25 फरवरी को वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
चैनल प्रबंधन के अनुसार, न्यूज़ रूम और डिजिटल टीम को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों पर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती:
- रनडाउन प्रोड्यूसर
- कॉपी एडिटर
- इनपुट प्रोड्यूसर
- वीडियो एडिटर्स
- एंकर
- मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर
- डिजिटल मीडिया प्रोड्यूसर
- कंटेंट क्रिएटर्स
- प्रोडक्शन असिस्टेंट
इंटरव्यू का समय और स्थान:
- तारीख: 23, 24 और 25 फरवरी
- समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक
- पता: C-110, C ब्लॉक, सेक्टर 63, नोएडा
चैनल की ओर से बताया गया है कि मीडिया क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। उम्मीदवारों से अपेक्षा की गई है कि वे अपना अपडेटेड रिज़्यूमे और आवश्यक दस्तावेज़ साथ लेकर आएं।
Prime News का कहना है कि वह ऐसे साथियों की तलाश में है जो न्यूज़ रूम की तेज रफ्तार और चुनौतीपूर्ण माहौल में रचनात्मकता और पेशेवर दक्षता के साथ काम कर सकें।



Users Today : 12
Users Yesterday : 126