Home » आवाजाही » नई राह,नया हौसला: Zee न्यूज़ (Zee UP-UK) चैनल की नई एंकर होंगी प्रीता उपाध्याय

नई राह,नया हौसला: Zee न्यूज़ (Zee UP-UK) चैनल की नई एंकर होंगी प्रीता उपाध्याय

51 Views

नोएडा/लखनऊ:
टेलीविजन पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली मशहूर एंकर प्रीता उपाध्याय ने अपनी नई पारी का आगाज़ कर दिया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, प्रीता ने जी मीडिया (Zee Media) समूह के साथ अपनी नई शुरुआत की है। वे जी यूपी-यूके (Zee UP-UK) चैनल में बतौर न्यूज़ एंकर अपनी सेवाएं देंगी।

साझा की खुशी

“नई राह, नया हौसला— Zee News में।” उनके इस पोस्ट के बाद मीडिया जगत के साथियों और उनके प्रशंसकों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

​जी मीडिया से जुड़ने से पहले प्रीता उपाध्याय ‘न्यूज स्टेट’ (News State) और ‘बंसल न्यूज’ (Bansal News) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। न्यूज़ एंकरिंग के क्षेत्र में उनके पास लंबा अनुभव है और वे अपनी बेबाक शैली के लिए जानी जाती हैं।

शिक्षा और पृष्ठभूमि

मूल रूप से मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर (भोपाल) की रहने वाली प्रीता की प्रारंभिक शिक्षा महर्षि विद्या मंदिर, रतनपुर से हुई है। इसके बाद उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा आईपीईआर (IPER), भोपाल से पूरी की। क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी गहरी पकड़ और पत्रकारिता के प्रति उनका समर्पण उन्हें इस नए सफर में भी सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।

Media4samachar की ओर से प्रीता उपाध्याय को उनकी नई पारी के लिए बहुत-बहुत बधाई और सफल भविष्य की शुभकामनाएं

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology