नोएडा| ब्यूरो रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश के मीडिया गलियारों में चल रही ‘गंदी राजनीति’ और जालसाजी का बड़ा पर्दाफाश होने जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार व न्यूज इंडिया चैनल के चेयरमैन व बिल्डर उद्योगपति शैलेंद्र शर्मा ने घोषणा की है
कि वे ‘आज की खबर’ चैनल के यूपी ब्यूरो विवेक त्रिपाठी और संपादक राणा यशवंत के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कराएंगे। शैलेंद्र शर्मा ने इन दोनों पर दस्तावेजों की कूटरचना, फ्रॉडबाजी और सोशल मीडिया के जरिए चरित्र हनन करने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं व विवेक त्रिपाठी को लीगल नोटिस भी भेज चुके हैं अगर 24 घंटे के अंदर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता हैं तो मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा
विवेक त्रिपाठी: दस्तावेजों से खिलवाड़ और सुरक्षा (गनर) पर ओछी राजनीति
शैलेंद्र शर्मा ने विवेक त्रिपाठी पर सीधा प्रहार करते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं:
- दस्तावेजों से भयंकर खिलवाड़: आरोप है कि विवेक त्रिपाठी ने अपने पद का दुरुपयोग कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ (Forgery) की है, जिसे कानूनी भाषा में बड़ा अपराध माना जाता है।
- सुरक्षा (गनर) पर झूठा प्रोपेगेंडा: विवेक त्रिपाठी ने शैलेंद्र शर्मा को मिली सरकारी गनर (सुरक्षा) को लेकर प्रशासन और सोशल मीडिया पर भ्रामक आरोप लगाए हैं। शैलेंद्र शर्मा का कहना है कि उनकी सुरक्षा विधि-सम्मत है, लेकिन विवेक त्रिपाठी ने इसे विवादित बनाने के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है।
- आपत्तिजनक ट्वीट: अपनी खीझ मिटाने के लिए विवेक त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर शैलेंद्र शर्मा के विरुद्ध आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणियां की हैं, जो उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है।
संपादक राणा यशवंत: फ्रॉडबाजी और मीडिया मालिकों का अपमान
इस पूरे मामले में संपादक राणा यशवंत की भूमिका को शैलेंद्र शर्मा ने बेहद नकारात्मक बताया है:
- फर्जी दस्तावेजों का सत्यापन: राणा यशवंत पर आरोप है कि उन्होंने एक संपादक के गरिमामय पद पर रहते हुए गलत और फर्जी दस्तावेजों को सत्यापित किया है, जो सीधे तौर पर ‘फ्रॉडबाजी’ की श्रेणी में आता है।
- अभद्र ‘लाइव’ और ‘गंदी’ कमेंटबाजी: आरोप है कि राणा यशवंत ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर न केवल जहर उगला, बल्कि पत्रकारिता जगत की अन्य वेबसाइटों के मालिकों और संचालकों के खिलाफ बेहद अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की हैं। यह कृत्य पूरी पत्रकारिता कौम को शर्मसार करने वाला है,इस में वेबसाइट मालिक भी राणा यशवंत को लीगल नोटिस के साथ विधिक कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के विचार पर हैं
- जिन संस्थानों में अभी तक राणा यशवंत कार्यरत रहे हमेशा विवादों में रहे,मनमाने तरीके से कार्य करना,अपने एंकरों को भर्ती करना उनकी बढ़ा कर वेतन लगाना और फिर फेसबुक लाइव आकर चैनल मालिकों पर गलत बयानबाजी करना इनकी फितरत में है
- आज राणा यशवंत ने जो भी फेसबुक लाइव आकर प्रबंधन के खिलाफ बयानबाजी की वो पूरी तरह से गलत हैं,अपने चहेतों को भर्ती करने के लिए और बढ़ा कर वेतन लगाने के लिए गलत बयानबाजी करना राणा यशवंत की आदतों में शुमार हैं
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
न्यूज इंडिया चैनल के चेयरमैन & बिल्डर शैलेंद्र शर्मा ने साफ कर दिया है कि इन ‘कथित पत्रकारों’ की असलियत अब थाने और कोर्ट के चक्करों में सामने आएगी।
उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं के जरिए धोखाधड़ी (420), कूटरचना (Forgery), और IT Act व अन्य सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराने की पूरी फाइल तैयार कर ली है।
“पत्रकारिता के नाम पर दस्तावेजों से खिलवाड़ करने वाले और दूसरों की जायज सुरक्षा पर उंगली उठाने वाले इन ‘फ्रॉड’ चेहरों का हिसाब अब कानून करेगा।” — शैलेंद्र शर्मा




Users Today : 27
Users Yesterday : 157