मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सौम्य रंजन आचार्य ने करीब 6 साल का लंबा कार्यकाल पूरा करने के बाद ‘जी न्यूज’ (Zee News) से इस्तीफा दे दिया है।
‘जी न्यूज’ में सौम्य रंजन आचार्य हेड ऑफ स्ट्रैटेजी एंड एलायंसेज के पद पर कार्यरत थे। इस भूमिका में उन्होंने एजेंसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने, नए बिजनेस अवसर विकसित करने और रेवेन्यू स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने में अहम योगदान दिया।
सूत्रों के मुताबिक, सौम्य जल्द ही एक ग्लोबल एड-टेक कंपनी के साथ लीडरशिप भूमिका में जुड़ने जा रहे हैं। हालांकि, उनकी नई कंपनी और पद की आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है।
करीब तीन दशक के अनुभव वाले सौम्य रंजन आचार्य मीडिया, ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और एजेंसी सेक्टर में अपनी गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में Publicis Groupe, WPP, Madison World, Dentsu, HT Media और MoMagic Technologies जैसी प्रमुख कंपनियों में काम किया है।
‘जी न्यूज’ से पहले वह Publicis से जुड़े थे और इससे पहले Madison, GroupM, Hindustan Times, IMRB और MoMagic में भी विभिन्न अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं।
अपने करियर के दौरान सौम्य ने रेवेन्यू ग्रोथ, मोनेटाइजेशन और पार्टनरशिप्स पर खास फोकस किया। उन्होंने टीवी, डिजिटल और प्लेटफॉर्म बिजनेस में नए रेवेन्यू अवसर पैदा करने के साथ-साथ ब्रांड्स, एजेंसियों और कंटेंट के बीच बेहतर तालमेल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इंडस्ट्री में सौम्य रंजन आचार्य को एक शांत स्वभाव और मजबूत प्रोफेशनल छवि वाले लीडर के तौर पर जाना जाता है। उनकी यह नई पारी इंडस्ट्री में खास दिलचस्पी के साथ देखी जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि वह अपनी नई भूमिका में भी बड़ा प्रभाव छोड़ेंगे।



Users Today : 52
Users Yesterday : 236