Home » टीवी » ‘Zee Entertainment Enterprises Limited’ से विकास सोमानी ने दिया इस्तीफा

‘Zee Entertainment Enterprises Limited’ से विकास सोमानी ने दिया इस्तीफा

28 Views

मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है। दरअसल, सौम्य रंजन आचार्य जिन्होंने हाल ही में ‘जी न्यूज’ (Zee News) से करीब 6 साल बाद इस्तीफा दिया है, अब जल्द ही एक ग्लोबल एड-टेक कंपनी के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं।

बता दें कि ‘जी न्यूज’ में सौम्य रंजन आचार्य हेड ऑफ स्ट्रैटेजी एंड एलायंसेज के पद पर कार्यरत थे। इस भूमिका में उन्होंने एजेंसियों के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने, नए बिजनेस अवसर विकसित करने और रेवेन्यू स्ट्रैटेजी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

सूत्रों के मुताबिक, वह एक ग्लोबल एड-टेक कंपनी में लीडरशिप रोल में शामिल होंगे, जहां उनका फोकस डेटा-आधारित और स्केलेबल ग्रोथ इंजन तैयार करने पर होगा। हालांकि, उनकी नई कंपनी और पद की आधिकारिक घोषणा अगले सप्ताह होने की संभावना है।

करीब तीन दशक के अनुभव वाले सौम्य रंजन आचार्य मीडिया, ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और एजेंसी सेक्टर में अपनी गहरी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। उनके करियर में Publicis Groupe, WPP, Madison World, Dentsu, HT Media और MoMagic Technologies जैसी प्रमुख कंपनियों में काम करने का अनुभव शामिल है।

‘जी न्यूज’ से पहले वह Publicis से जुड़े थे, जबकि इससे पहले Madison, GroupM, Hindustan Times, IMRB और MoMagic में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

सौम्य की खासियत रेवेन्यू स्ट्रैटेजी बनाना, मोनेटाइजेशन को बढ़ाना और मजबूत पार्टनरशिप्स तैयार करना रही है। उन्होंने अपने करियर में टीवी, डिजिटल और प्लेटफॉर्म बिजनेस में नए ग्रोथ अवसर पैदा किए हैं और ब्रांड्स, एजेंसियों व कंटेंट के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया है।

इंडस्ट्री में सौम्य रंजन आचार्य को एक शांत, सुलझे और परिणाम देने वाले प्रोफेशनल के रूप में देखा जाता है। माना जा रहा है कि वह अपनी नई भूमिका में भी बड़ा प्रभाव छोड़ेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology