Home » आवाजाही » Arpita Arya: ख़बर कंफर्म है,ये चैनल और इस शो को होस्ट करेंगी एंकर अर्पिता आर्या

Arpita Arya: ख़बर कंफर्म है,ये चैनल और इस शो को होस्ट करेंगी एंकर अर्पिता आर्या

181 Views

Arpita Arya: एंकर अर्पिता आर्या को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अर्पिता जल्द ही Network18 ग्रुप में शामिल होने जा रही हैं। फिलहाल अर्पिता आजतक में हैं और वो नोटिस पीरियड पर हैं। खबर ये भी है कि अर्पिता न्यूज18 इंडिया में शाम 5 बजे का शो होस्ट कर सकती हैं। अर्पिता आर्या इससे पहले करीब 6 साल तक News18 India में काम कर चुकी हैं। वहां उन्होंने “मुद्दा गरम है”, “खबर पक्की है”, “सौ बात की एक बात” और “हम तो पूछेंगे” जैसे कई प्रमुख कार्यक्रम होस्ट किए थे।

मीडिया इंडस्ट्री में अर्पिता को एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कानपुर के KTV से की थी और इसके बाद APN और News Express जैसे चैनलों में भी काम किया। अर्पिता अगस्त 2021 से Aaj Tak के साथ जुड़ी हुई थीं और एंकर के तौर पर काम कर रही थीं। अब उनके संभावित मूव को मीडिया इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

इन सबके बीच मीडिया गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि अर्पिता आर्या न्यूज18 इंडिया पर शाम 5 बजे के स्लॉट में शो होस्ट कर सकती हैं। इस टाइम स्लॉट में पहले से ही जानी-मानी एंकर रुबिका लियाकत बतौर कंसल्टिंग एडिटर अपना शो ‘गूंज’ (Goonj) होस्ट करती हैं और इस शो का अपना मजबूत दर्शक वर्ग है।

इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के मुताबिक, अगर अर्पिता को चैनल पर शाम 5 बजे का स्लॉट दिया जाता है, तो यह सवाल उठ रहा है कि फिर रुबिका लियाकत को किस स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा। कुछ चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें रात 8 बजे के प्राइम टाइम स्लॉट में लाया जा सकता है। फिर बड़ा सवाल ये कि अमन चोपड़ा कौन सा शो होस्ट करेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology