Home » आवाजाही » सूचना-प्रसारण मंत्रालय में 18 अधिकारियों का प्रमोशन,डिप्टी डायरेक्टर की मिली बड़ी जिम्मेदारी

सूचना-प्रसारण मंत्रालय में 18 अधिकारियों का प्रमोशन,डिप्टी डायरेक्टर की मिली बड़ी जिम्मेदारी

70 Views

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में एक अहम आदेश जारी करते हुए 11 ग्रुप ‘A’ के 18 अधिकारियों को प्रमोट कर दिया है। ये सभी अधिकारी अब जूनियर टाइम स्केल (असिसटेंट डायरेक्टर स्तर) से सीनियर टाइम स्केल (डिप्टी डायरेक्टर स्तर) में पहुंच गए हैं।

मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, इन अधिकारियों को CCS (Revised Pay) Rules, 2016 के तहत पे मैट्रिक्स के लेवल-11 में प्रमोशन दिया गया है। यह प्रमोशन साल 2024 के पैनल ईयर के आधार पर नियमित रूप से किया गया है। साथ ही साफ किया गया है कि सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग “as is where is” के आधार पर होगी, यानी वे फिलहाल जहां कार्यरत हैं, वहीं से नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस सूची में CBC, PIB, दूरदर्शन न्यूज, AIR और अन्य यूनिट्स में कार्यरत अधिकारी शामिल हैं, जिनके नाम इस प्रकार हैं-

मंत्रालय ने यह भी बताया है कि इन अधिकारियों की सीनियरिटी और प्रमोशन अंतिम रूप से उस समीक्षा डीपीसी (Review DPC) के फैसले पर निर्भर करेगी, जो केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) के 15 जनवरी 2026 के आदेश के बाद की जाएगी। इस मामले में यदि कोई अपील होती है, तो उसका असर भी इन प्रमोशनों पर पड़ सकता है।

यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। मंत्रालय ने संबंधित अधिकारियों और सभी मीडिया यूनिट्स के प्रमुखों को इसकी जानकारी भेज दी है।

इस फैसले को मंत्रालय में प्रशासनिक मजबूती और कामकाज में तेजी लाने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology