BBC Hindi: बड़ी खबर बीबीसी हिन्दी से आ रही है। संस्थान की तरफ से हाल के दिनों में कुछ पत्रकारों को बाहर किए जाने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, जिन चार लोगों को हाल में संस्थान से हटाया गया है, उनमें सैय्यद इमाम मौजेज (लखनऊ), इलमा हसन (कोलकाता), माजिद जहांगीर (श्रीनगर) और रोहित लोहिया (भोपाल) शामिल हैं। इससे पहले भी सलमान रावी और जुबैर अहमद को संस्थान से बाहर किया जा चुका है।
इन घटनाओं के बाद संस्थान के अंदरूनी माहौल को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ आरोपों में यह भी कहा जा रहा है कि बीबीसी हिन्दी के दफ्तर में कर्मचारियों के बीच भेदभावपूर्ण व्यवहार की स्थिति है, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
वहीं, यह भी उल्लेख किया जा रहा है कि बीबीसी की शीर्ष नेतृत्व टीम में विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, संगठन में सारा हसन, मोहम्मद नकवी और इकबाल अहमद जैसे नाम वरिष्ठ पदों पर हैं। इसके अलावा हाल ही में बीबीसी उर्दू में एक सामाजिक कार्यकर्ता को नेतृत्व की जिम्मेदारी दिए जाने की भी चर्चा है।




Users Today : 25
Users Yesterday : 63