Home » आवाजाही » Arpita Arya: अर्पिता आर्या लेकर आ रही हैं ब्रैंड न्यू शो..नाम भी जान लीजिए

Arpita Arya: अर्पिता आर्या लेकर आ रही हैं ब्रैंड न्यू शो..नाम भी जान लीजिए

59 Views

Arpita Arya: आजतक छोड़ न्यूज18 इंडिया ज्वाइन करने वाली तेज तर्रार एंकर अर्पिता आर्या जल्द ही लॉन्च होने जा रही हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अर्पिता के शो का नाम होगा- ‘हम तो पूछेंगे’..और मुमकिन है कि अंकिता जल्द को शाम 5 बजे का स्लॉट भी दे दिया जाए। हालांकि मैनेजमेंट की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन इतना तय है कि इसी हफ्ते ये शो लॉन्च होने वाला है।

Network18 के साथ अर्पिता आर्या की ये दूसरी पारी है। इससे पहले अंकिता करीब 6 साल तक न्यूज18 इंडिया का हिस्सा रह चुकी हैं। इस दौरान उन्होंने ‘मुद्दा गरम है’, ‘खबर पक्की है’, ‘सौ बात की एक बात’ और ‘हम तो पूछेंगे’ जैसे कई चर्चित शो होस्ट किए।

साल 2021 में अर्पिता ने India Today समूह जॉइन किया था। वह Aaj Tak में एंकर के तौर पर काम कर रही थीं। हाल ही में उन्होंने आजतक से इस्तीफा दिया और अब फिर से नेटवर्क18 परिवार में लौट आई हैं।

अर्पिता आर्या अपने बेबाक अंदाज और तेज सवालों के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। दिल्ली की रहने वाली अर्पिता को मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत कानपुर के KTV चैनल से की थी। इसके अलावा वह APN News और News Express जैसे चैनलों में भी काम कर चुकी हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology