Home » आवाजाही » नोएडा से लॉन्च हुए HNN न्यूज चैनल में आशीष सिन्हा की एंट्री,एसोसिएट एडिटर की मिली जिम्मेदारी

नोएडा से लॉन्च हुए HNN न्यूज चैनल में आशीष सिन्हा की एंट्री,एसोसिएट एडिटर की मिली जिम्मेदारी

131 Views

खबर नोएडा मीडिया से हैं यहां से लॉन्च हुए HNN न्यूज चैनल में आशीष सिन्हा को एसोसिएट एडिटर की जिम्मेदारी मिली हैं

आशीष इसके पूर्व इंडिया डेली चैनल में लीगल एडिटर व सीनियर एंकर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे

बता दें कि ‘India Daily 24*7’ से पहले आशीष कुमार ‘इंडिया न्यूज’ में सीनियर एडिटर के पद पर कार्यरत थे। वह यहां साल 2014 से जुलाई, 2024 तक जुड़े हुए थे और सीनियर एंकर की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे।

‘इंडिया न्यूज’ के कर्तव्यों के साथ-साथ आशीष पर डिजिटल वर्टिकल ‘लीगली स्पीकिंग’ की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी थी। आशीष की पकड़ हिंदी, भोजपुरी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा पर भी है। एक रिपोर्टर के तौर पर उन्हें न केवल उत्तर भारत बल्कि दक्षिण, उत्तर पूर्व, उत्तर पश्चिम में भी न्यूज कवरेज का अनुभव है।

कानूनी मामलों से जुड़ी खबरों पर आशीष की अच्छी पकड़ है। लिहाजा वह आईटीवी नेटवर्क के अन्य वेंचर्स ‘द दिल्ली गार्जियन’, ‘बिजनेस गार्जियन’, ‘संडे गार्जियन’ (अंग्रेजी वर्टिकल) और ‘आज समाज’ (हिंदी वर्टिकल) को भी लीगल कंटेंट प्रदान करते थे। इसके अतिरिक्त वह अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘NewsX’ को भी कंटेंट देते थे।

पत्रकारिता में मास्टर करने के बाद उन्होंने 2008 में ‘A2Z’ न्यूज चैनल से अपना प्रोफेशनल सफर शुरू किया। इसके बाद ‘CNEB’ न्यूज चैनल में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम किया, फिर 2014 में ITV नेटवर्क से जुड़े थे और ‘इंडिया न्यूज’ के सीनियर एडिटर के तौर पर काम कर रहे थे। इसके बाद यहां से बाय बोलकर उन्होंने ‘India Daily 24*7’ जॉइन कर लिया था।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology