Home » सुख-दुख » नहीं रहें Tv 27 न्यूज चैनल के सीईओ अशोक अग्रवाल जी,भीषड़ सड़क हादसे में हुई मौत,नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी जी घटना स्थल पर मौजूद

नहीं रहें Tv 27 न्यूज चैनल के सीईओ अशोक अग्रवाल जी,भीषड़ सड़क हादसे में हुई मौत,नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी जी घटना स्थल पर मौजूद

704 Views

बड़ी और दुखद खबर लखनऊ मीडिया से हैं यहां Tv 27 न्यूज चैनल के सीईओ अशोक अग्रवाल जी का आज सुबह लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा में मौत हो गई हैं

अशोक अग्रवाल जी के चाहने वाले सैकड़ों लोग उन्नाव के रास्ते पर है, डेड बॉडी लेकर शाम वापस आयेंगे,उनका अंतिम संस्कार गाजियाबाद में किया जाएगा। घटना स्थल पर नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष व टीवी 27 न्यूज चैनल के एडिटर इन चीफ आलोक द्विवेदी जी व परिवारिक सदस्य मौजूद हैं

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार डिवाइडर से टकराने के बाद करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई और कई बार पलटते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

जानकारी के अनुसार, आगरा से लखनऊ की ओर जा रही एक कार सुबह करीब छह बजे बांगरमऊ क्षेत्र में एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी के पास पहुंची थी। इसी दौरान घना कोहरा होने के कारण कार चालक को आगे चल रहे या खड़े किसी वाहन का अंदाजा नहीं हो सका। आशंका है कि किसी वाहन से टकराने के बाद कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। इसके बाद कार कई बार पलटी खाते हुए दूर जा गिरी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और यूपीडा को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जांच में सामने आया कि कार सवार सभी चार लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने मृतकों की पहचान अशोक अग्रवाल (57) पुत्र संतोष अग्रवाल, आकाश अग्रवाल (35) पुत्र विनोद अग्रवाल और अभिनव अग्रवाल (20) पुत्र सतीश अग्रवाल के रूप में की है। तीनों मृतक मोदीनगर कस्बा और थाना क्षेत्र के निवासी थे। चौथे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया कि अज्ञात मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों से संपर्क साधा गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे के बाद एक बार फिर एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान तेज रफ्तार और सावधानी की जरूरत पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों का कहना है कि सर्दियों में घने कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे पर ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं, बावजूद इसके चालक सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology