लखनऊ। राष्ट्रीय समाचार चैनल ‘भारत अपडेट’ (Bharat Update) ने अपने क्षेत्रीय विस्तार और संपादकीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। चैनल प्रबंधन ने वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष मिश्रा को उत्तर प्रदेश का एग्जीक्यूटिव एडिटर (Executive Editor) नियुक्त किया है।
15 वर्षों का लंबा और बेबाक पत्रकारिता सफर
आशुतोष मिश्रा पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। अपने लंबे करियर के दौरान वे देश के कई प्रतिष्ठित न्यूज़ नेटवर्क में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। इससे पहले वे Zee Media, ABP Ganga, News1India, News18 उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड और भारत 24 जैसे प्रमुख समाचार संस्थानों में अपनी प्रभावशाली सेवाएं दे चुके हैं।
राजनीतिक गलियारों और शासन-प्रशासन में मजबूत पकड़
उत्तर प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गतिविधियों पर आशुतोष मिश्रा की काफी गहरी पकड़ मानी जाती है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संगठन, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों और राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं के बीच उनका व्यापक संवाद नेटवर्क है। टीवी पत्रकारिता में उनकी बेबाक, निष्पक्ष और आक्रामक रिपोर्टिंग शैली ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई है।
नेटवर्क को मिलेगी नई मजबूती: प्रबंधन
आशुतोष मिश्रा की इस नई भूमिका पर ‘भारत अपडेट’ प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समृद्ध अनुभव और नेतृत्व से उत्तर प्रदेश में चैनल की ग्राउंड रिपोर्टिंग, संपादकीय नेटवर्क और प्रामाणिक समाचार कवरेज को एक नई ऊंचाई और मजबूती मिलेगी।





Users Today : 29
Users Yesterday : 92