नोएडा: देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने अपने डिजिटल विस्तार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार रोहित श्रीवास्तव को ‘एडिटर-लैंग्वेजेज’ (Editor-Languages) के पद पर नियुक्त किया है। रोहित नोएडा स्थित कार्यालय से अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
इन डिजिटल चैनल्स की ग्रोथ पर रहेगा फोकस
अपनी इस नई और महत्वपूर्ण भूमिका में रोहित श्रीवास्तव ज़ी मीडिया के विभिन्न भाषाई डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ग्रोथ और स्ट्रेटेजी को धार देंगे। उनके कार्यक्षेत्र में मुख्य रूप से निम्नलिखित प्लेटफॉर्म्स शामिल रहेंगे:
- Zee Taas (मराठी)
- Zee Odisha
- Zee PHH (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल)
- दक्षिण भारतीय भाषाएं: Zee Kannada, Zee Tamil, Zee Telugu और Zee Malayalam
- डिजिटल ब्रांड्स: Kalak और Ghanta
17 वर्षों का लंबा अनुभव
रोहित श्रीवास्तव को डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने अपने करियर के दौरान एडिटोरियल लीडरशिप, न्यूज़रूम ट्रांसफॉर्मेशन, ऑडियंस ग्रोथ और ऐप-आधारित कंटेंट रणनीतियों पर शानदार काम किया है। ज़ी मीडिया से पहले वे नवभारत लाइव, दैनिक भास्कर डिजिटल और द फ्री प्रेस जर्नल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
मीडिया4समाचार की पूरी टीम की ओर से रोहित श्रीवास्तव को उनकी इस नई पारी और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।




Users Today : 24
Users Yesterday : 63