Home » आवाजाही » ABP न्यूज को बड़ा झटका: वाइस प्रेसिडेंट तुषार बनर्जी ने दिया इस्तीफा

ABP न्यूज को बड़ा झटका: वाइस प्रेसिडेंट तुषार बनर्जी ने दिया इस्तीफा

240 Views

देश के बड़े न्यूज नेटवर्क्स में शुमार ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News Network Pvt Ltd) के वाइस प्रेसिडेंट (डिजिटल) तुषार बनर्जी के इस्तीफे की खबर ने इस वक्त मीडिया जगत में हलचल तेज कर दी है। Media4samachar से कॉल पर हुई बातचीत में तुषार बनर्जी ने इस खबर की जानकारी दी व पुष्टि किया है। तुषार बनर्जी का इस्तीफा न सिर्फ एबीपी नेटवर्क के लिए एक बड़ा बदलाव है, बल्कि यह मीडिया गलियारों में भी चर्चा का केंद्र बन गया है क्योंकि वे देश के उन गिने-चुने डिजिटल लीडर्स में से हैं जिनके पास वैश्विक स्तर की शैक्षणिक योग्यता और पत्रकारिता का एक लंबा अनुभव है।

शानदार रहा है शैक्षणिक सफर (Education Background)

​तुषार बनर्जी की सबसे बड़ी ताकत उनका मजबूत एजुकेशनल बैकग्राउंड रहा है, जिसने उन्हें डिजिटल मीडिया और स्ट्रेटेजी का एक बड़ा विशेषज्ञ बनाया। उनके पास दुनिया के शीर्ष संस्थानों की डिग्रियां और सर्टिफिकेट्स हैं:

  • ग्लोबल लीडरशिप: हाल ही में वर्ष 2025 में उन्होंने दुनिया के प्रतिष्ठित नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी – केलॉग स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (Northwestern University – Kellogg School of Management) से ‘मार्केटिंग लीडरशिप डेवलपमेंट’ (Strategic Marketing Leadership Programme) में पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट हासिल किया।
  • डिजाइन थिंकिंग के एक्सपर्ट: वर्ष 2020 में उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (Stanford University Graduate School of Business) से ‘डिजाइन थिंकिंग: फ्रॉम इनसाइट्स टू वायबिलिटी’ का सर्टिफिकेट कोर्स पूरा किया, जो डिजिटल प्रॉडक्ट्स को निखारने में बेहद अहम माना जाता है।
  • काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से जुड़ाव: उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मशहूर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से की। उन्होंने यहां से साल 2004-2007 में बी.कॉम (हॉनर्स) किया और इसके बाद साल 2007-2009 में जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (M.A.) में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
  • स्कूली शिक्षा: उनकी शुरुआती पढ़ाई सेंट जॉन्स स्कूल (St. John’s School – BLW) से हुई, जहां उन्होंने साल 2004 में आईएससी (ISC) बोर्ड से बिजनेस और मैनेजिरियल इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की थी।

करियर ग्राफ: सब-एडिटर से वाइस प्रेसिडेंट तक का सफर

​तुषार बनर्जी ने मीडिया इंडस्ट्री में जमीन से शुरुआत की और धीरे-धीरे शीर्ष पदों तक पहुंचे। एबीपी न्यूज में साल 2019 में उन्होंने बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर (डिजिटल) कदम रखा था, जिसके बाद उनकी काबिलियत को देखते हुए साल 2022 में उन्हें वाइस प्रेसिडेंट – डिजिटल (Vice President – Digital) की कमान सौंपी गई।

​एबीपी न्यूज से पहले वे NDTV में हेड (ऑडियंस ग्रोथ), द क्विंट (The Quint) में ‘हेड ऑफ प्रॉडक्ट’ और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान बीबीसी न्यूज (BBC News) में साइंस और टेक्नोलॉजी के कॉरेस्पोंडेंट के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ चुके हैं।

अब आगे क्या?

​डिजिटल मीडिया, ऑडियंस ग्रोथ और मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के इस अनूठे कॉम्बिनेशन वाले लीडर के इस्तीफे के बाद अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। मीडिया इंडस्ट्री के सूत्रों का मानना है कि तुषार बनर्जी जल्द ही किसी बड़े मीडिया संस्थान या किसी नए वेंचर के साथ अपनी अगली पारी का एलान जल्द कर सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology