फिनटेक कंपनी ‘पेटीएम’ (Paytm) ने सौरभ अग्रवाल (Saurabh Agarwal) को वाइस प्रेसिडेंट (बिजनेस) के पद पर पदोन्नत किया है। सौरभ ने इस नई जिम्मेदारी की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर साझा की। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मुझे ‘पेटीएम’ (Paytm) में वाइस प्रेसिडेंट (VP – Business) के पद पर पदोन्नत किया गया है।”
सौरभ अग्रवाल (Saurabh Agarwal) का ‘पेटीएम’ (Paytm) के साथ जुड़ाव चार वर्षों से अधिक समय का रहा है। उन्होंने 2017 में सीनियर मैनेजर के रूप में कंपनी के साथ अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद 2022 में वह डिप्टी जनरल मैनेजर-सेल्स (Deputy General Manager-Sales) के रूप में दोबारा कंपनी से जुड़े।
वापसी के बाद उन्होंने ‘पेटीएम’ (Paytm) में जनरल मैनेजर-सेल्स (General Manager-Sales), एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट-I (Associate Vice President-I) और एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट-II (Associate Vice President-II) जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।
‘पेटीएम’ (Paytm) से दोबारा जुड़ने से पहले सौरभ अग्रवाल (Saurabh Agarwal) ‘ब्लैकबक’ (BlackBuck) यानी ‘जिंका लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस’ (Zinka Logistics Solutions) में एसोसिएट डायरेक्टर-सेल्स (Associate Director-Sales) के पद पर कार्यरत थे।
इसके अलावा उन्होंने ‘अर्बनप्रो’ (UrbanPro) में सीनियर डायरेक्टर-सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट (Senior Director-Sales & Business Development) और ‘रिलायंस जनरल इंश्योरेंस’ (Reliance General Insurance) में रीजनल बिजनेस मैनेजर (Regional Business Manager) के रूप में भी काम किया है।
अपने करियर के दौरान उन्होंने ‘आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जीआईसी’ (ICICI Lombard GIC), ‘गति-केडब्ल्यूई’ (GATI-KWE) और ‘इन्फोसिस’ (Infosys) जैसी कंपनियों में भी विभिन्न जिम्मेदारियां संभाली हैं।



Users Today : 64
Users Yesterday : 172