Home » टीवी » रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल में ‘महाविस्फोट’: न्यूज रूम में मची भगदड़,धड़ाधड़ गिर रहे इस्तीफे

रिपब्लिक भारत न्यूज चैनल में ‘महाविस्फोट’: न्यूज रूम में मची भगदड़,धड़ाधड़ गिर रहे इस्तीफे

164 Views

हिंदी न्यूज चैनल Republic Bharat में एक बार फिर इस्तीफों का दौर देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में चैनल के कई प्रमुख प्रोड्यूसर्स ने अपनी नौकरी छोड़ दी है, जिससे मीडिया इंडस्ट्री में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कुछ और कर्मचारी भी चैनल को अलविदा कह सकते हैं।

इवनिंग और प्राइम टाइम टीम के प्रोड्यूसर्स ने दिया इस्तीफा

सूत्रों के मुताबिक, तनख्वाह मिलने के बाद इवनिंग के रनडाउन प्रोड्यूसर और शिफ्ट संभाल रहे Gyan Ranjan Jha, शाम 5 बजे के प्रोड्यूसर Kavendra Chauhan और रात 7 बजे प्रसारित होने वाले शो ‘पूछता है भारत’ के प्रोड्यूसर Abhishek Tiwari ने इस्तीफा दे दिया है। ये सभी चैनल के अहम प्रोडक्शन शेड्यूल और कंटेंट मैनेजमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

इससे पहले पिछले महीने मॉर्निंग शिफ्ट के रनडाउन प्रोड्यूसर और शिफ्ट इंचार्ज Neeraj Dwivedi ने भी चैनल छोड़कर नई राह चुन ली थी। उनके इस्तीफे के बाद से ही चैनल के अंदर बदलाव की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

प्रोडक्शन टीम के अनुभवी सदस्य ने भी छोड़ा साथ

जानकारी के अनुसार, प्रोडक्शन टीम में मजबूत और अनुभवी सदस्य माने जाने वाले Saurav Rai ने भी Republic Bharat से इस्तीफा दे दिया है। उनके जाने से प्रोडक्शन टीम को एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

कई बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं ये प्रोफेशनल्स

बताया जा रहा है कि इस्तीफा देने वाले ये सभी प्रोफेशनल्स पहले Zee News, TV9 Bharatvarsh, India TV और ABP News जैसे बड़े न्यूज चैनलों में भी अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में चैनल में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology