Home » टीवी » सहारा इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर भगोड़ा ओपी श्रीवास्तव की जमानत याचिका पर अदालत का बड़ा आदेश

सहारा इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर भगोड़ा ओपी श्रीवास्तव की जमानत याचिका पर अदालत का बड़ा आदेश

249 Views

कोलकाता। सहारा इंडिया में नंबर दो की पोजीशन पर रहे ओपी श्रीवास्तव की बेल याचिका पर कोलकाता की सिटी सेशन कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी है। मामले में पूरे देश की निगाहें टिकी हैं, खासकर उन लाखों निवेशकों की, जिनका पैसा सहारा समूह में वर्षों से फंसा हुआ है।

ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद 5 दिसंबर को हुई सुनवाई में श्रीवास्तव के वकील ने कोर्ट को बताया कि आरोपी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। इस तर्क के आधार पर कोर्ट ने जेल अधीक्षक को उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जांच कराने और इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही न होने देने का आदेश दिया था।

अगली सुनवाई में अधिवक्ता ने अदालत को अवगत कराया कि गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण ओपी श्रीवास्तव व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने में असमर्थ हैं और उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने की अनुमति दी जाए। कोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार कर लिया है।

इस मामले में अगली सुनवाई 10 दिसंबर 2025 को निर्धारित की गई है। सहारा निवेशक समुदाय भी इस केस पर नज़र बनाए हुए है, क्योंकि इसे समूह से जुड़े वित्तीय मामलों की दिशा तय करने में अहम माना जा रहा है। जानकारों का तो यहां तक मानना है कि ओपी श्रीवास्तव 10 दिसंबर को जेल से छूट भी सकते हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology