Home » टीवी » Oneindia में बड़ी छंटनी,बिना नोटिस पत्रकारों की विदाई पर मचा हड़कंप

Oneindia में बड़ी छंटनी,बिना नोटिस पत्रकारों की विदाई पर मचा हड़कंप

59 Views

डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म Oneindia को लेकर मीडिया हलकों में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के हवाले से सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, संस्थान में बड़े पैमाने पर छंटनी की गई है और कथित तौर पर दो वेबसाइट्स को भी बंद कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कई कर्मचारियों को काम के दौरान ही अचानक मीटिंग में बुलाया गया और वहीं उन्हें सूचित कर दिया गया कि उनकी सेवाओं की अब जरूरत नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी और असमंजस का माहौल बताया जा रहा है।

सूत्रों का दावा है कि यह कार्रवाई बिना किसी पूर्व सूचना के की गई, जिससे प्रभावित कर्मचारियों को अचानक झटका लगा। हालांकि, इस संबंध में कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही छंटनी या वेबसाइट बंद करने की पुष्टि की गई है।

मामले को लेकर मीडिया इंडस्ट्री में चर्चाएं तेज हैं। फिलहाल सभी की नजर कंपनी की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी है, जिससे पूरे मामले की स्थिति साफ हो सके।

एक कर्मचारी द्वारा मीडिया4समाचार को भेजे गए इनपुट पर आधारित

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology