Home » आवाजाही » नेटवर्क 18 ग्रुप से बड़ा विकेट गिरा,मैनेजिंग डायरेक्टर & सीईओ अविनाश कौल ने दिया इस्तीफा

नेटवर्क 18 ग्रुप से बड़ा विकेट गिरा,मैनेजिंग डायरेक्टर & सीईओ अविनाश कौल ने दिया इस्तीफा

130 Views

‘नेटवर्क18’ से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ मीडिया प्रोफेशनल अविनाश कौल ने नेटवर्क18 में अपनी लंबी पारी का समापन कर दिया है। वह यहां नेटवर्क18 (ब्रॉडकास्ट) के सीईओ के साथ-साथ A+E नेटवर्क्स और TV18 के मैनेजिंग डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इस भूमिका में वे नेटवर्क18 के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी को रिपोर्ट करते थे।

अविनाश कौल पिछले एक दशक से अधिक समय से Network18 Media & Investments Limited से जुड़े हुए थे। अगस्त 2025 में उनके पोर्टफोलियो का विस्तार किया गया था, जिसके तहत टीवी, डिजिटल और प्रिंट प्लेटफॉर्म्स पर सीधे राजस्व वृद्धि को गति देने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। इसके साथ ही टीवी और प्रिंट बिजनेस के ऑपरेटिंग वर्टिकल्स और रेटिंग्स सुधारने का दायित्व भी उनके पास था।

करीब 26 वर्षों के मीडिया अनुभव वाले अविनाश कौल पिछले लगभग 15 सालों से लीडरशिप भूमिकाओं में सक्रिय रहे हैं। ब्रांड बिल्डिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी और बदलते मीडिया परिदृश्य में टीमों का नेतृत्व करने में उनका योगदान अहम माना जाता है। इंडस्ट्री में उन्हें एक सहयोगी, दूरदर्शी और परिणाम-उन्मुख लीडर के तौर पर जाना जाता है, जो नवाचार और बिजनेस लक्ष्यों के बीच संतुलन पर जोर देते रहे हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology