Home » टीवी » सीएम भगवंत मान का लिविंग इंडिया न्यूज चैनल पर सबसे धाकड़ इंटरव्यू: प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल के तीखे सवालों पर ‘मान’ की दहाड़

सीएम भगवंत मान का लिविंग इंडिया न्यूज चैनल पर सबसे धाकड़ इंटरव्यू: प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल के तीखे सवालों पर ‘मान’ की दहाड़

54 Views

चंडीगढ़: पंजाब की सियासत में इन दिनों मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक इंटरव्यू बिजली की तरह कौंध रहा है। ‘लिविंग इंडिया न्यूज’ के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल के साथ हुए इस विशेष संवाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न केवल विरोधियों की बोलती बंद की, बल्कि एक-एक कर सभी विपक्षी दिग्गजों के दावों की हवा निकाल दी। सोशल मीडिया पर ‘मोस्ट वायरल’ हो रहे इस इंटरव्यू को लेकर चर्चा है कि “मान की कमान से अब कोई बच न सका।”

विपक्षियों पर चौतरफा हमला: “शोर मचाने से सच नहीं बदलेगा”

​इंटरव्यू के दौरान मुख्यमंत्री ने सुखबीर सिंह बादल, बिक्रम मजीठिया, राजा वडिंग और प्रताप सिंह बाजवा को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये वो नेता हैं जिन्होंने दशकों तक पंजाब के संसाधनों पर कुंडली मारकर राज किया, लेकिन आज जब एक आम आदमी की सरकार काम कर रही है, तो इन्हें तकलीफ हो रही है। मान ने दोटूक कहा, “विपक्षी जितना मर्जी शोर मचा लें, जनता जानती है कि लुटेरे कौन थे और रखवाला कौन है।”

मजीठिया और बादल परिवार के लिए ‘कमान’ से छूटे शब्द-बाण

​अतुल अग्रवाल द्वारा पूछे गए कड़े सवालों का जवाब देते हुए सीएम मान ने कहा कि बादल परिवार और मजीठिया ने पंजाब की जवानी को नशे की आग में झोंकने वालों का साथ दिया। उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों पर कहा कि उनकी सरकार की फाइलें बोलती हैं और जब कार्रवाई होती है, तो ये नेता विक्टिम कार्ड खेलने लगते हैं। उन्होंने साफ संदेश दिया कि पंजाब की जनता का पैसा डकारने वालों को चैन से बैठने नहीं दिया जाएगा।

“मान ना मान, CM रहेंगे भगवंत मान”

​अपनी सरकार की उपलब्धियों पर गर्व करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 600 यूनिट मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक और हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी देना उनकी सबसे बड़ी जीत है। उन्होंने आत्मविश्वास से लबरेज होकर कहा, “मान ना मान, सीएम रहेंगे भगवंत मान।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कुर्सी किसी परिवार की विरासत नहीं, बल्कि पंजाब की जनता का दिया हुआ आशीर्वाद है।

अतुल अग्रवाल की धार और मान की रफ्तार

​लिविंग इंडिया न्यूज के इस विशेष कार्यक्रम में अतुल अग्रवाल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर भी मुख्यमंत्री को घेरा, लेकिन भगवंत मान ने आंकड़ों और तथ्यों के साथ पलटवार किया। दर्शकों के बीच इस इंटरव्यू को इसलिए पसंद किया जा रहा है क्योंकि इसमें मुख्यमंत्री ने बिना किसी लाग-लपेट के हर उस मुद्दे पर बात की, जिससे अब तक विपक्षी बचते रहे थे।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology