Home » सुख-दुख » भोपाल में वीआईपी भी असुरक्षित,डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पर्सनल असिस्टेंट से मोबाइल लूटा

भोपाल में वीआईपी भी असुरक्षित,डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला के पर्सनल असिस्टेंट से मोबाइल लूटा

153 Views

राजधानी भोपाल की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के पॉश इलाके में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पीए से मोबाइल लूट की वारदात ने यह साफ कर दिया कि भोपाल में अब वीआईपी भी सुरक्षित नहीं हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस जगह यह वारदात हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर जेपी अस्पताल है और उसके मुख्य द्वार पर भी कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है।

Media4samachar से बातचीत में उप मुख्यमंत्री के पर्सनल असिस्टेंट ने जानकारी दी हैं

लिंक रोड पर 24 घंटे वीआईपी मूवमेंट, सुरक्षा नदारद

यह इलाका लिंक रोड से सटा हुआ है, जहां दिन-रात वीआईपी मूवमेंट रहता है। कई मंत्री, अधिकारी इसी रास्ते से गुजरते हैं। बावजूद इसके, इस संवेदनशील इलाके में सुरक्षा इंतजाम न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के पीए सुधीर कुमार दुबे (निवासी तुलसी नगर) जेपी अस्पताल के पास मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहे थे। तभी तारण मेडिकल स्टोर के पास बाइक सवार दो बदमाश आए, उनके हाथ से मोबाइल छीना और भाग निकले।

सूचना मिलने पर टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की, लेकिन पुलिस को कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिला। टीआई गौरव सिंह ने बताया कि “कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं जिनके चेहरे ढके हुए हैं। हम ट्रेल बनाकर अन्य कैमरों से उनकी पहचान की कोशिश कर रहे हैं।

जहां लूट हुई, वहां कैमरा तक नहीं मामला केवल एक मोबाइल लूट का नहीं, बल्कि राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाला है। जहां पर रोज हजारों लोग आवाजाही करते हैं, वहां न तो अस्पताल परिसर में और न ही मुख्य सड़क पर कोई सीसीटीवी कैमरा मौजूद है। सवाल उठता है कि जब राजधानी के वीआईपी इलाकों में यह हाल है, तो बाकी शहरों में सुरक्षा की स्थिति क्या होगी।

2 दिन पहले डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी, अब उपमुख्यमंत्री के पीए से लूट

इस वारदात से ठीक दो दिन पहले चार इमली इलाके में डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के सूने मकान से 11 लाख रुपए के जेवर और नकदी चोरी हो गई थी। इससे पहले इसी इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (IPS) से मोबाइल लूट की वारदात भी हो चुकी है।

अलका सिंह राजस्व आयुक्त कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पदस्थ हैं।
पुलिस ने दो संदिग्ध पकड़े, लेकिन सवाल अब भी कायम टीटी नगर पुलिस ने फिलहाल दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। लेकिन असली सवाल यही है, जब राजधानी के दिल में, वीआईपी जोन के बीच, अस्पताल के सामने से मोबाइल लूट हो जाए और किसी कैमरे में कुछ न दिखे, तो क्या यह पुलिस की नाकामी नहीं कहलाएगी?

भोपाल के चार इमली में आईजी इंटेलिजेंस से लूट

इससे पहले भोपाल के चार इमली इलाके में आईजी इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (IPS) से देर रात मोबाइल लूट की घटना हुई। बुधवार को वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। घटना के समय आईजी पत्नी के साथ वॉक पर निकले थे। घटना के बाद हरकत में आई हबीबगंज पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे वारदात के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द पूरी वारदात का खुलासा कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक, IG इंटेलिजेंस डॉ. आशीष (IPS) मंगलवार की देर रात 11 बजे अपनी पत्नी के साथ नाइट वॉक कर रहे थे, तभी पीछे से बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology