Home » आवाजाही » चर्चित टीवी पत्रकार अभिनेंद्र ने लॉन्च किया “अपना भारत टाइम्स” न्यूज ऐप

चर्चित टीवी पत्रकार अभिनेंद्र ने लॉन्च किया “अपना भारत टाइम्स” न्यूज ऐप

649 Views

पूर्वांचल के चर्चित युवा पत्रकार अभिनेंद्र ने मीडिया जगत में एक नया कदम बढ़ाते हुए “अपना भारत टाइम्स (ABT News)” का न्यूज ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप आम जनता तक खबरें तेज़ी और सटीकता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। अभिनेंद्र जमीनी पत्रकार हैं और रिसर्च स्टोरी तथा क्राइम की खबरों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत मानी जाती है। उनका मानना है कि बदलते डिजिटल दौर में समाचारों की उपलब्धता मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से और भी सुलभ होनी चाहिए।

अभिनेंद्र उत्तर प्रदेश के जनपद गाज़ीपुर के निवासी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) से पढ़ाई के दौरान ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर न्यूज आर्टिकल्स लिखना शुरू किया था। समाजसेवा और जनहित के मुद्दों को आवाज़ देने की भावना से प्रेरित होकर उन्होंने पत्रकारिता को अपने करियर का हिस्सा बनाया। कॉमर्स की पढ़ाई के बाद उन्होंने कुछ समय तक एक मल्टीनेशनल बैंक (MNC Bank) में नौकरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून ने उन्हें एक नई दिशा दी।

2013 में अभिनेंद्र ने अपना YouTube चैनल शुरू किया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता विषय में औपचारिक शिक्षा प्राप्त की और कई प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों से जुड़े। उन्होंने कुछ प्रतिष्ठित अखबारों के साथ DD यूपी के प्रादेशिक कार्यक्रम सूचना इंडिया में सेवा दी। साथ ही वे भारत एक्सप्रेस (Bharat Express) और न्यूज़ ट्रैक (News Track) में सीनियर कॉरस्पॉडेंट रहे, जबकि आज की खबर (Aaj Ki Khabar) चैनल में सीनियर सब एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दीं।

अब अभिनेंद्र ने “अपना भारत टाइम्स” के माध्यम से एक बार फिर यह साबित किया है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबरें देना नहीं, बल्कि समाज से जुड़कर सकारात्मक बदलाव लाना भी है। उन्होंने बताया कि ऐप का औपचारिक उद्घाटन नए वर्ष में किया जाएगा। “अपना भारत टाइम्स” का मुख्यालय अब लखनऊ (Lucknow) में स्थापित किया गया है। अपना भारत टाइम्स (ABT News) पूर्वांचल का चर्चित न्यूज पोर्टल है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई थी।

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology