Home » टीवी » FM News: चैनल डायरेक्टर का महिला प्रोड्यूसर को अल्टीमेटम: ‘फाइनल चेक’ या कानूनी कार्रवाई

FM News: चैनल डायरेक्टर का महिला प्रोड्यूसर को अल्टीमेटम: ‘फाइनल चेक’ या कानूनी कार्रवाई

252 Views

नोएडा: नोएडा से प्रसारित होने वाले ‘FM न्यूज़ चैनल’ में आउटपुट डेस्क पर कार्यरत रही महिला प्रोड्यूसर माही और चैनल प्रबंधन के बीच चल रहा वेतन विवाद अब और गरमा गया है। इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चैनल के डायरेक्टर और हेड राहुल सिंह भदौरिया ने Media4samachar से बातचीत की। उन्होंने महिला प्रोड्यूसर द्वारा लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह गलत, बेबुनियाद और निराधार बताया है।

​’HR को पहले ही दिए जा चुके हैं निर्देश’

​Media4samachar से बातचीत के दौरान डायरेक्टर राहुल सिंह भदौरिया ने स्पष्ट किया कि प्रबंधन की ओर से किसी भी कर्मचारी का हक रोकने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा:

​”मैंने संस्थान के मानव संसाधन (HR) विभाग को काफी पहले ही यह स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि वे माही को कार्यालय बुलाएं और उनके फुल एंड फाइनल (Full & Final) सेटलमेंट का चेक तत्काल जारी कर दें।”

 

​उन्होंने आगे कहा कि जब संस्थान खुद उनका बकाया भुगतान करने के लिए पूरी तरह तैयार है, उसके बावजूद एक अन्य मीडिया वेबसाइट के माध्यम से चैनल पर तरह-तरह के अनर्गल आरोप महिला पत्रकार द्वारा लगाए जा रहे हैं, जो समझ से परे हैं और पूरी तरह गलत व भ्रामक हैं

​कंपनी पॉलिसी का पालन अनिवार्य, ऑफिस आकर लें चेक

​चैनल हेड ने साफ तौर पर कहा कि कंपनी की जो भी नीतियां (Policies) हैं, उनका पालन करना हर कर्मचारी के लिए अनिवार्य है। राहुल सिंह भदौरिया के मुताबिक, माही को इसके लिए पहले ही सूचित किया जा चुका है। वह किसी भी कार्यदिवस (Working Day) में ऑफिस आकर अपनी औपचारिकताएं पूरी कर सकती हैं और अपना फुल एंड फाइनल चेक कलेक्ट कर सकती हैं।

​संस्थान को बदनाम करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

​प्रबंधन ने इस पूरे घटनाक्रम को संस्थान की साख को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। राहुल सिंह भदौरिया ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा:

​”अगर इसके बाद भी संस्थान की छवि को धूमिल करने की नीयत से सोशल मीडिया या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भ्रामक व गलत जानकारियां फैलाई जाती हैं, तो प्रबंधन इसे बेहद गंभीरता से लेगा। संस्थान को बदनाम करने की स्थिति में हमें मजबूरन उचित कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाना पड़ेगा।”

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology