Home » टीवी » मुझे माफ करना सब,महिला एंकर ने न्यूज चैनल के न्यूज रूम में लगा ली फांसी,10 दिन बाद शादी थी,घर में बजनी थी शहनाई

मुझे माफ करना सब,महिला एंकर ने न्यूज चैनल के न्यूज रूम में लगा ली फांसी,10 दिन बाद शादी थी,घर में बजनी थी शहनाई

108 Views

गुवाहाटी से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक स्थानीय डिजिटल न्यूज़ पोर्टल की एंकर रितुमोनी रॉय ने दफ्तर में ही फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार तड़के उनका शव क्रिश्चियन बस्ती स्थित ऑफिस में मिला, जिससे पूरे संस्थान और परिवार में शोक की लहर है। खास बात यह है कि रितुमोनी की अगले महीने शादी होने वाली थी, शादी के कार्ड तक बांटे जा चुके थे। खुशियों के माहौल में आई यह अचानक त्रासदी सभी को स्तब्ध कर रही है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें रितुमोनी ऑफिस की टेबल पर चढ़कर फांसी के फंदे में लटकती दिखाई देती हैं। आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं है।

क्या है सुसाइड नोट में?

पुलिस को मौके से एक छोटा सा सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सिर्फ इतना लिखा था— “यह सबके भले के लिए है, मुझे माफ़ करना।” नोट में इसके अलावा कोई कारण नहीं बताया गया।

आखिरी रात क्या हुआ?

जानकारी के मुताबिक रितुमोनी 23 नवंबर को ऑफिस गई थीं, लेकिन शिफ्ट खत्म होने के बाद घर नहीं लौटीं। उससे पहले वह एक दोस्त के घर प्री-वेडिंग समारोह में शामिल हुई थीं। वहीं से वह सीधे ऑफिस आईं और कुछ देर बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

रितुमोनी कई डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में काम कर चुकी थीं। पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि शादी से महज 12 दिन पहले आखिर क्या ऐसा हुआ जिसने उन्हें यह कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।

 

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology