Home » टीवी » पूर्व IAS मेघराज सिंह रतनू बने सच बेधड़क मीडिया ग्रुप व चैनल के नए सीईओ,चेयरमैन पं.विनायक महाराज ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

पूर्व IAS मेघराज सिंह रतनू बने सच बेधड़क मीडिया ग्रुप व चैनल के नए सीईओ,चेयरमैन पं.विनायक महाराज ने गुलदस्ता देकर किया स्वागत

156 Views

जयपुर।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में रह चुके वरिष्ठ अधिकारी मेघराज सिंह रतनू ने आज आधिकारिक रूप से सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद का कार्यभार संभाल लिया है।

श्री रतनू का लंबा और समृद्ध प्रशासनिक अनुभव रहा है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम पदों पर जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। इनमें सहकारिता विभाग में रजिस्ट्रार, उद्यानिकी विभाग में आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में आयुक्त और IEC के निदेशक जैसे पद शामिल हैं।

सच बेधड़क मीडिया ग्रुप से जुड़ने के बाद श्री रतनू ने कहा कि वे अपने व्यापक अनुभव और प्रशासनिक समझ का उपयोग करते हुए मीडिया ग्रुप को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि— “सच बेधड़क मीडिया ग्रुप का जो नाम है, उसी अंदाज़ में निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाया जाएगा।”

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology