Home » टीवी » सहारा इंडिया डिप्टी डायरेक्टर भगोड़े ओपी श्रीवास्तव पर जमानत पाने के लिए फर्जी कैंसर दिखाने का आरोप,कोर्ट ने कहा तत्काल प्रभाव से मेडिकल रिपोर्ट दी जाए

सहारा इंडिया डिप्टी डायरेक्टर भगोड़े ओपी श्रीवास्तव पर जमानत पाने के लिए फर्जी कैंसर दिखाने का आरोप,कोर्ट ने कहा तत्काल प्रभाव से मेडिकल रिपोर्ट दी जाए

80 Views

सहारा घोटाले के आरोपी और संस्थान में नंबर दो की पोजीशन पर रह चुके ओपी श्रीवास्तव पर एक बार फिर दबाव बढ़ गया है। ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद जहां वे जमानत की कोशिशों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर जन आंदोलन मोर्चा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने घोषणा की है कि 10 दिसंबर को कोलकाता की ईडी कोर्ट में बड़ी संख्या में निवेशक और कार्यकर्ता पहुंचकर श्रीवास्तव की जमानत का विरोध दर्ज कराएंगे।

जन आंदोलन मोर्चा की इस घोषणा के कुछ घंटों बाद ही ओपी श्रीवास्तव की ओर से कोर्ट में एक आवेदन दाखिल किया गया, जिसमें दावा किया गया है कि वे कैंसर से पीड़ित हैं, बेहद कमजोर हैं और कोर्ट में पेश होने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए उन्हें अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेश होने की अनुमति दी जाए।
कोलकाता की सिटी सेशन कोर्ट ने श्रीवास्तव की इस अर्जी पर संदेह जताते हुए आदेश दिया कि शहर के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण करेगी और 10 दिसंबर की सुनवाई से पहले मेडिकल रिपोर्ट अदालत को सौंपी जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर श्रीवास्तव वास्तव में बीमार हैं तो मानवीय आधार पर इलाज सुनिश्चित कराया जाएगा, लेकिन यदि बीमारी का दावा कोर्ट को गुमराह करने के उद्देश्य से किया गया है तो इसे भी रिकॉर्ड में लिया जाएगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology