Home » आवाजाही » नोएडा से प्रसारित’जनतंत्र टीवी’ नेशनल न्यूज चैनल में नए एडिटर-इन-चीफ की ग्रैंड एंट्री,जितेंद्र शर्मा को मिली जिम्मेदारी

नोएडा से प्रसारित’जनतंत्र टीवी’ नेशनल न्यूज चैनल में नए एडिटर-इन-चीफ की ग्रैंड एंट्री,जितेंद्र शर्मा को मिली जिम्मेदारी

326 Views

हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) ने वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा को एडिटर-इन-चीफ के पद पर नियुक्त किया है। जितेंद्र शर्मा इससे पहले ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले जितेंद्र शर्मा को मीडिया में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से की थी।

इस मीडिया संस्थान के साथ अपने करीब दो दशक के सफर में उन्होंने विभिन्न अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2024 में उन्होंने यहां से अपनी पारी को विराम देकर ‘आईटीवी नेटवर्क’ जॉइन कर लिया था। उस समय जितेंद्र शर्मा ‘जी न्यूज’ में एडिटर दिल्ली ब्यूरो और क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो डिफेंस स्टडीज में ग्रेजुएट जितेंद्र शर्मा ने हिसार स्थित ‘गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी’ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया हैं

media4samachar
Author: media4samachar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket

Daily Astrology